धारूहेड़ा: महेश्वरी की गोयल कॉलोनी में आयोजित सात दिवसीय शिव पुराण कथा का मंगलवार को श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ समापन हुआ।

समापन अवसर पर विधि-विधान से हवन-यज्ञ का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने आहुति देकर परिवार और समाज की सुख-समृद्धि की कामना की।

धारूहेड़ा: महेश्वरी की गोयल कालोनी मे कथा के समापन पर हवन करते हुए
कथावाचक अंशुमान ने समापन प्रवचन में भगवान शिव की भक्ति, सत्य, सेवा और सदाचार के मार्ग पर चलने का संदेश देते हुए कहा कि शिव पुराण का श्रवण जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाता है और मनुष्य को धर्म के मार्ग पर आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है।

धारूहेड़ा: महेश्वरी की गोयल कालोनी मे कथा के समापन पर हवन करते हुए
कथा वाचाक ने कहा कि भगवान शिव की कृपा से जीवन के कष्ट दूर होते हैं और मन को शांति प्राप्त होती है। कथा के समापन पर पूर्णाहूति के साथ हवन किया तथा भंडारे का आयेाजन किया गया। भंडारे में बडी संख्या मे श्रद्धालुओ ने प्रसाद ग्रहण किया।
इस मौके पर सत्यवीर सिंह राणा, ज्योति सिंह राणा, काशीराम बिट्टू, सरिता, बबली, रजनी, रेनू, सुमन, विमलेश, रामगिरी, सुनीता, राखी शर्मा, रिंकी शर्मा, साभया, आशीष सहित अनेक श्रद्धालु उपस्थित रहे।












