Oath Ceremony Dharuhera: धारूहेड़ा नगरपालिका में शपथ समाारोह कल, जानिए कितने पुराने चेहरें लेंगे शपथ

On: August 23, 2026 7:53 PM
Follow Us:
Oath Ceremony Dharuhera

Oath Ceremony Dharuhera: धारूहेड़ा: धारूहेड़ा नगरपालिका (NPA) के नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों के शपथ ग्रहण समारोह (Oath Ceremony) और सदन की पहली आधिकारिक बैठक की 06 जुलाई 2026 को नगर पालिका परिसर में आयोजित की जाएगी। इस भव्य समारोह में केंद्रीय सांख्यिकी एवं कार्यक्रम कार्यान्वयन राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) राव इंद्रजीत सिंह मुख्य अतिथि (Chief Guest) के रूप में शिरकत करेंगे। उनकी मौजूदगी में ही सभी पार्षदों और चेयरमैन को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई जाएगी।

 

6 पुराने 12 नए चेहरे शामिल: पिछले साल नपा में 17 पार्षद थे। इस बार एक वार्ड ओर बढाया गया है। इस बार 9 पूर्व पार्षदों ने चुनाव लडा था जिसमे 6 पार्षद ही जीत दर्ज करवा सके जबकि तीन पूर्व पार्षद हार गए है। हारने वालों में वार्ड चार से राजकुमार, वार्ड छह से नानक, वार्ड 17 पुष्पा सैनी है।

WARD WINNER NPA DHARUHERA 2026
WARD WINNER NPA DHARUHERA 2026

10 मई को हुआ था चुनाव: बता दे धारूहेड़ा नगरपालिका के 18 वार्ड पार्षद व चेयरमैन के लिए 10 मई को चुनाव हुआ था। जबकि 13 मई को खरखडा के राजकीय महा​विद्यालय मतगणना हुई थी। पिछले नपा टीम का 2021 से कार्यकाल 17 जून 2026 था। । धारूहेड़ा शपथ को लेकर नोटिफिकेशन 12 जून को हो गया था।

ये पार्षद लेंगे शपथ: ​कविता बुधवार, डीके शर्मा, ​त्रिलोक धारीवाल, निहाल सिंह, गोपाल, कृष्णा देवी, मोनिका, अमन राव, रंजन यादव, अमित यादव, रीना रानी, धर्मबीर, प्रिया, अनिल कुमार, किरण सैनी, मनीषा सैनी, मंशा सैनी व सुमित्रा देवी शपथ लेगी।

 

शपथ समारोह को लेकर तैयारिया शुरू: कस्बे मे होने वाले शपथ समारोह को लेकर तैयारियां शुरू हो गई। इस मौके पर 18 पार्षद, चेयरमैन, सांसद राव इंद्रजीत, रेवाड़ी के विधायक लक्ष्मण यादव, पूर्व चेयरमैनो को आमंत्रित किया गया है।Oath Ceremony

सोमवार को होगी शपथ: नपा के चेयरमैन व पाषदों की शपथ समारोह 6 जुलाई सोमवार को होगी। जिला प्रशासन की ओर तैयारियां की जा रही है। राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) राव इंद्रजीत सिंह शपथ समारोह में शामिल होगें।

Harsh Chauhan

मेरा नाम हर्ष चौहान है। मैं Best24News में कंटेंट राइटर के लगभग 4 सालों से काम रहा हूँ । मेरी हमेशा कोशिश रहती है आप लोगों तक ब्रेकिंग न्यूज़ जल्द से जल्द अपडेट करूं और न्यूज़ में कोई व्याकरण की गलती न हो।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now

ताजा खबर