Breaking News: देश में दौड़ेगी ‘नमो ग्रीन रेल’! भारत की पहली हाइड्रोजन ट्रेन का दिल्ली-सोनीपत रूट पर ट्रायल सफल

On: June 28, 2026 3:52 PM
Follow Us:
भारत की पहली हाइड्रोजन ट्रेन का दिल्ली-सोनीपत रूट पर ट्रायल सफल

Breaking News: भारतीय रेलवे के इतिहास में एक नया स्वर्णिम अध्याय जुड़ने जा रहा है। जिस पल का इंतजार देश की करोड़ों जनता और रेल प्रेमी लंबे समय से कर रहे थे, वह आखिरकार वह समय आ गया है। भारत की पहली (https://best24news.com/) हाइड्रोजन ट्रेन (नमो ग्रीन रेल) ने शुक्रवार को अपने सबसे महत्वपूर्ण और अंतिम हाई-स्पीड ट्रायल की शुरुआत कर दी है। पर्यावरण के अनुकूल और पूरी तरह से प्रदूषण मुक्त इस ट्रेन का सफर भारतीय परिवहन व्यवस्था की तस्वीर बदलने वाला साबित होगा।Breaking News

 

हाई-स्पीड ट्रायल सफलता पूर्वक संपन्न

दिल्ली मुख्यालय से आए प्रिंसिपल चीफ इंजीनियर के नेतृत्व में रेलवे अधिकारियों और तकनीकी विंग ने ट्रेन की वायरिंग, बैलेंसिंग, सिग्नल और ब्रेकिंग सिस्टम जैसे कड़े सुरक्षा मानकों को बारीकी से परखा। पुरानी दिल्ली-सोनीपत रूट पर शुक्रवार को इस अत्याधुनिक ट्रेन का अंतिम चरण का हाई-स्पीड ट्रायल सफलता पूर्वक संपन्न हुआ।Breaking News

दो डीजल इंजनों के सहारे जींद से दिल्ली रवाना

बता दे अपने पहले ट्रायल के दिन जींद रेलवे स्टेशन से यह आधुनिक ट्रेन को रवाना हुई। इस अंतिम ट्रायल के शुरुआती चरण में ट्रेन को दो डीजल इंजनों के साथ जोड़कर जींद से दिल्ली के लिए रवाना किया गया। रेलवे के वरिष्ठ अधिकारियों और तकनीकी विशेषज्ञों की एक विशेष टीम इस पूरे सफर के दौरान ट्रेन की हर तकनीकी बारीकी, संतुलन और सुरक्षा मानकों पर पैनी नजर बनाए हुए है।Hydrogen Train)

चार राउंड में इस गति से दौड़ी ट्रेन

ट्रायल राउंड (Trial Round)ट्रेन की रफ्तार (Speed)
पहला राउंड85 किमी/घंटा
दूसरा राउंड100 किमी/घंटा
तीसरा राउंड110 किमी/घंटा
चौथा राउंड (हाई-स्पीड)120 किमी/घंटा

 

सुबह 9:10 बजे जींद से दो डीजल इंजनों के सहारे 75 किमी/घंटा की गति से दिल्ली ले जाई गई इस ट्रेन ने दोपहर करीब 12 बजे के बाद सोनीपत के लिए अपना ट्रायल सफर शुरू किया। बता दें कि 1:25 बजे सोनीपत स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 3 पर पहुंचने के बाद ट्रेन को 29 मिनट रोका गया था ताकि वंदे भारत सहित 3 एक्सप्रेस ट्रेनों को रास्ता दिया जा सके।Breaking News

दिल्ली-सोनीपत रेलखंड पर दिखेगी 120 किमी/घंटे की रफ्तार

यह ट्रेन जैसे ही देश की राजधानी दिल्ली पहुंचेगी, इसके बाद इसका असली और सबसे बड़ा इम्तिहान शुरू होगा। दिल्ली-सोनीपत रेलखंड पर इस हाइड्रोजन ट्रेन को 120 किलोमीटर प्रति घंटे की तूफानी रफ्तार से दौड़ाकर इसका कड़ा परीक्षण किया जाएगा। इस हाई-स्पीड ट्रायल का मुख्य उद्देश्य यह जांचना है कि तेज गति में ट्रेन का इंजन, ब्रेकिंग सिस्टम और हाइड्रोजन ईंधन की खपत किस तरह काम करती है।Breaking News

क्या है इस ‘नमो ग्रीन रेल’ की खासियत?

रेलवे विशेषज्ञों के अनुसार, हाइड्रोजन से चलने वाली यह ट्रेन पूरी तरह से ‘इको-फ्रेंडली’ है। यह पारंपरिक डीजल ट्रेनों की तरह धुआं नहीं छोड़ती, बल्कि इसके साइलेंसर से सिर्फ पानी और भाप निकलती है। इससे न सिर्फ पर्यावरण को फायदा होगा, बल्कि भारत की विदेशी तेल पर निर्भरता भी कम होगी। इस सफल ट्रायल के बाद जल्द ही आम जनता के लिए इस ट्रेन के पहिए पटरियों पर दौड़ते नजर आएंगे।Breaking News

Harsh Chauhan

हर्ष चौहान Best24News में पत्रकार एवं कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। वे हरियाणा, रेवाड़ी, धारूहेड़ा, अपराध, सामाजिक गतिविधियों और स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरों की पिछले 6 साल रिपोर्टिंग कर रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now

और पढ़ें

नौकरी बदलते ही न करें ये गलती

EPFO Update: नौकरी बदलते ही न करें ये गलती, PF ट्रांसफर से पहले जान लें 5 जरूरी नियम

पूर्व चेयरमैन राव इंदर पाल , नपा चेयरमैन अजय जांगड़ा ने किया भूमि पूजन

Breaking News: धारूहेड़ा के सिख समाज का दशकों पुराना सपना होने जा रहा साकार! भव्य और आधुनिक गुरुद्वारे के निर्माण के लिए हुआ भूमि पूजन

Breaking News: पिता की मौत के बाद रेलवे फाटक पर की नौकरी, बिना कोचिंग के बेगूसराय के राजू ने रच दिया इतिहास, पहले ही प्रयास में बने DSP

Breaking News: पिता की मौत के बाद रेलवे फाटक पर की नौकरी, बिना कोचिंग के बेगूसराय के राजू ने रच दिया इतिहास, पहले ही प्रयास में बने DSP

Breaking News: रेवाड़ी के बाजारों में सिंघम स्टाइल में उतरी पुलिस! दुकानदारों में मचा हड़कंप, चेतावनी मिलते ही खुद समेटने लगे सामान

मानसून से पहले रेवाड़ी में बड़ा एक्शन

Breaking News: मानसून से पहले रेवाड़ी में बड़ा एक्शन, 30 जगहों पर अफसरों की लगी ड्यूटी

Breaking News: “एक भी बच्चा छूटा, सुरक्षा चक्र टूटा!” विधायक लक्ष्मण यादव ने रेवाड़ी में बच्चों को दवा पिलाकर किया प्लस पोलियो अभियान का आगाज