Rewari Latest News: राव मोहर सिंह के नाम पर बनेगा बायोडायबर्सिटी पार्क, आज मंत्री राव नरबीर करेंगे शिलान्यास

On: June 26, 2026 11:34 AM
Follow Us:
rao narbir yadav

Rewari Latest News:  रेवाड़ी के बूढपुर गांव में शुक्रवार को प्रदेश के दूसरे बायोडायबर्सिटी पार्क का शिलान्यास होगा। कैबिनेट मंत्री राव नरबीर सिंह कार्यक्रम के मुख्यातिथि होंगे। हरियाणा की नायब सैनी सरकार ने रेवाडी को एक बडा तोहफा दिया है।Rewari Latest News

अहीरवाल का पहला विधायक राव मोहर सिंह को सरकारी स्तर पर पहचान देने के लिए उनके पैतृक गांव बूढपुर में बायोडायबसिटी पार्क बनाया जाएगा । यह पार्क करीब 35 एकड़ विकसित होगा। इस पार्क का शिलान्यास 26 जून को उनके पौत्र एवं कैबिनेट मंत्री राव नरबीर सिंह करेंगे।Haryana News

जानिए कौन है राव मोहर सिंह: बत दे राव मोहर सिंह को अहीरवाल का पहला विधायक कहा जाता है। अभी संस्थाओं के रेवाड़ी, भिवानी के स्कूल कॉलेजों में उनके स्टेच्यू तक उनकी पहचान सिमटी हुई थी।

Biodiversity park
Haryana News: Biodiversity Park to be built in this city
Haryana News: Biodiversity Park to be built in this city

अधिकारियों ने किया निरीक्षण: बता दे इसकी तैयारी पूरी हो चुकी है। वन विभाग के अधिकारी 26 जून को होने वाले शिलान्यास से पहले अपनी तैयारियों को पुख्ता करने में लगे हुए हैं। 23 जून को वन संरक्षक सुभाष यादव व वन मंडल अधिकारी दीपक नंदा ने पार्क का निरीक्षण किया।Haryana News

1800 मीटर लंबा बनाया जाएगा ट्रेक

लोगों के घूमने के लिए पार्क में 1800 मीटर लंबा ट्रैक बनाया जाएगा। वन विभाग द्वारा पार्क का निर्माण करवाया जा रहा है। विभाग का पहला बायोडायबसिटी पार्क गुरुग्राम में है। 35 एकड़ में बनने वाले पार्क के चारों तरफ तारों की 8 से 10 फीट ऊंची फैंनसिंग की जाएगी। इससे पहले पत्थरों से तीन फीट ऊंची मजबूत दीवार बनाई जाएगी।Haryana News

पक्षियों के लिए होगी विशेष व्यवस्था

वन विभाग के इस पार्क में स्वदेशी पेड़ और जल स्त्रोतों का समावेश दिखाई देगा। जिससे आने वाली पीढ़ियों को इनके बारे में जागरूक किया जा सके। पार्क में हर प्रकार की प्रजातियों के पक्षियों के लिए विशेष व्यवस्था की जाएगी। विभागीय अधिकारियों का दावा है कि पार्क को इस प्रकार से विकसित किया जाएगा, जिससे रेवाड़ी के अलावा आसपास के जिलों से भी लोग इसे देखने के लिए आएं।

कई तरह के होगे पेड: बता दे इस पार्क में हर प्रकार की प्रजातियों के पक्षियों के लिए विशेष व्यवस्था की जाएगी। विभागीय अधिकारियों का दावा है कि पार्क को इस प्रकार से विकसित किया जाएगा, जिससे रेवाड़ी के अलावा आसपास के जिलों से भी लोग इसे देखने के लिए आएं। Biodiversity park

 

मूर्ति अनावरण 25 को: बता गांव बूढपुर में पार्क का शिलान्यास किया जाएगा वहीं इसी दिन गांव के बाबा धूनीदास प्राचीन मंदिर में बाबा धर्मदास की प्रतिमा का अनावरण भी करेंगे।Biodiversity park

 

 

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 वर्षों का अनुभव है वर्तमान में वे Best24News के साथ जुड़े हुए हैं ताजा और विश्वसनीय खबरें प्रकाशित कर रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now