Nh 48 Dharuhera: खाटू श्याम से लौट रहे श्रद्धालुओं की बोलेरो निखरी के पास पलटी, 6 लोग घायल

On: June 25, 2026 1:58 PM
Follow Us:
Breaking News

धारूहेड़ा: खाटू श्याम के दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालुओं से भरी एक बोलेरो गाड़ी गुरुवार को हाईवे पर निखरी गांव के पास हादसे का शिकार हो गई। बोलेरो में चार महिलाएं और दो पुरुष सवार थे। हादसा उस समय हुआ जब वाहन अचानक अनियंत्रित हो गया और जयपुर रोड से दिल्ली रोड की ओर आते हुए पलट गया

धारूहेड़ा दिल्ली जयपुर हाईवे पर निकली के पास पलटी बोलेरो
धारूहेड़ा दिल्ली जयपुर हाईवे पर निकली के पास पलटी बोलेरो

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दुर्घटना के बाद चीख पुकार सुनाई दी। राहगीरों और स्थानीय लोगों ने तुरंत राहत कार्य शुरू करते हुए घायलों को वाहन से बाहर निकाला। सूचना मिलने पर पुलिस और एंबुलेंस भी मौके पर पहुंच गई।

Nh 48 Dharuhera: खाटू श्याम से लौट रहे श्रद्धालुओं की बोलेरो निखरी के पास पलटी, 6 लोग घायल nh 48 dharuhera
दिल्ली जयपुर हाईवे पर निकली के पास पलटी बोलेरो” width=”1024″ height=”832″ /> धारूहेड़ा दिल्ली जयपुर हाईवे पर निकली के पास पलटी बोलेरो

हादसे में घायल सभी छह लोगों को उपचार के लिए रेवाड़ी ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है। चिकित्सकों द्वारा घायलों का इलाज किया जा रहा है। पुलिस के अनुसार सभी घायलों की हालत स्थिर बताई जा रही है।पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और दुर्घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है। फिलहाल सभी घायल रेवाड़ी ट्रामा सेंटर में भर्ती है.

 

बडा हादसा टला: बता दे बोलरो अनियंत्रित होकर​ दिल्ली मार्ग से (NH 48 Dharuhera) जयुपर मार्ग पर पहुंच गई। गनीमत यही रही ​बोलेरो वहां किसी वाहन से नही टकराई वरना बडा हादसा हो सकता था।बताया जा रहा है बोलेरो पलटी मारती हुई दूसरी रोड पर पहुंच गई। लोगो की चीखपुकार सुनकर आस पास के लोग पहुचे। गनीमत यहीं कि इस हादसे मे कोई जनहानि नही हुई है।

Harsh Chauhan

मेरा नाम हर्ष चौहान है। मैं Best24News में कंटेंट राइटर के लगभग 4 सालों से काम रहा हूँ । मेरी हमेशा कोशिश रहती है आप लोगों तक ब्रेकिंग न्यूज़ जल्द से जल्द अपडेट करूं और न्यूज़ में कोई व्याकरण की गलती न हो।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now

और पढ़ें