Rewari Weather News Today: दिल्ली-एनसीआर से सटे हरियाणा के रेवाड़ी जिले में मंगलवार को अचानक मौसम के मिजाज में बड़ा बदलाव देखने को मिला है। सुबह से ही तेज धूप और उमस भरी भयंकर गर्मी के कारण आम जनता बेहाल थी और लोग पसीने से तर-बतर हो रहे थे। लेकिन दोपहर करीब 1 बजे के बाद अचानक मौसम ने करवट ली। आसमान में चारों तरफ काले-धने बादल छा गए और गरज-चमक के साथ झमाझम बूंदाबांदी और बारिश का दौर शुरू हो गया। इस मौसमी बदलाव के बाद क्षेत्र के तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई है।
दोपहर डेढ़ बजे छाया भयंकर अंधेरा, शाम जैसा हुआ नजारा
मौसम में आए इस अचानक बदलाव के दौरान प्रकृति का एक बेहद हैरान कर देने वाला रूप भी सामने आया।
अंधेरे का साया: दोपहर करीब डेढ़ बजे के आसपास आसमान में बादलों की डेंसिटी इतनी बढ़ गई कि पूरे शहर में अचानक घना अंधेरा छा गया। अचानक मौसम में आए बदलाव से लोग चौक गए। क्योकि सुबह से मौमस साफ था जिससे बारिश की आशंका नहीं थी। दोपहर अचानक मौसम बदला ओर बारिश होने से मौमस ही ठंडा हो गया।
वाहनों की हेडलाइट ऑन: दोपहर के समय ही सड़कों पर शाम के 7 बजे जैसा नजारा बन गया, जिसके कारण वाहन चालकों को दिन में ही अपने वाहनों की हेडलाइट्स जलानी पड़ीं। इसके साथ ही ठंडी और हल्की हवाएं चलने के कारण मौसम बेहद सुहावना हो गया।Rewari Weather News Today,
उमस भरी गर्मी से बड़ी राहत, लेकिन बिजली आपूर्ति ठप
पिछले कई दिनों से रेवाड़ी के लोग भीषण गर्मी और उमस की दोहरी मार झेल रहे थे। ऐसे में तेज हवाओं के साथ शुरू हुई इस बूंदाबांदी ने लोगों को उमस भरी तपिश से बहुत बड़ी राहत प्रदान की है। लोग घरों और छतों पर आकर इस सुहावने मौसम का आनंद लेते नजर आए। हालांकि, जहां एक तरफ मौसम ने राहत दी, वहीं दूसरी तरफ तेज हवाएं चलने और वर्षा आरंभ होने के कारण सुरक्षा के लिहाज से शहर के कई प्रमुख फीडरों की बिजली आपूर्ति पूरी तरह बाधित हो गई, जिससे बिजली विभाग के दावों की भी पोल खुल गई।Rewari Weather News Today,
आने वाले दिनों में कैसा रहेगा रेवाड़ी का मौसम?
मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, मानसून की दस्तक और प्री-मानसून गतिविधियों के सक्रिय होने के कारण आने वाले अगले 24 से 48 घंटों में रेवाड़ी, धारूहेड़ा, बावल और आसपास के इलाकों में धूलभरी तेज हवाएं चलने और मध्यम से भारी बारिश होने की संभावना बनी हुई है। प्रशासन ने भी तेज आंधी और गरज-चमक के दौरान लोगों को सुरक्षित स्थानों पर रहने और पेड़ों या बिजली के खंभों के नीचे खड़े न होने की सलाह दी है।Rewari Weather News Today,













