Breaking News: नशा तस्करी पर रेवाड़ी पुलिस का शिकंजा, 82 ग्राम गांजा सहित युवक गिरफ्तार

On: September 11, 2026 4:52 PM
Follow Us:
धारूहेड़ा: पुलिस ने टाउन पार्क में गांजा बेचने आए आरोपित को किया तथा उसके पास से 82 ग्राम गांजा
धारूहेड़ा: पुलिस ने टाउन पार्क में गांजा बेचने आए आरोपित को किया तथा उसके पास से 82 ग्राम गांजा

Breaking News: धारूहेड़ा: नशा तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत शनिवार को पुलिस को एक बडी सफलता मिली है। टीम ने धारूहेड़ा (Dharuhera Police )  में एक युवक को गांजा बेचने के आरोप में गिरफ्तार किया है। आरापित के कब्जे से 21 पुड़ियों में पैक किया हुआ 82 ग्राम गांजा बरामद किया गया है। थाना धारूहेड़ा पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस (NDPS)  एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस को मुखबीर से सूचना मिली थी कि दीपक पुत्र बबलू निवासी कोसी कलां, जिला मथुरा (उत्तर प्रदेश), जो वर्तमान में बास रोड स्थित सैनी कॉलोनी, धारूहेड़ा में किराए पर रहता है। वह अवैध रूप से गांजा बेचने का काम करता है। आरोपित इस समय धारूहेड़ा टाउन पार्क के पास मौजूद है। वह किसी को गाजा देने के लिए आया है। अगर रैड की जाए तो उसे रंगे हाथों पकडा जा सकता है।Breaking News

टीम गठन कर की रैड: अधिकारियों के निर्देश पर एक विशेष टीम का गठन किया गया, जिसमें जाटूसाना और सदर इकाई के कर्मचारियों का सहयोग लिया गया। टीम ने मौके पर पहुंचकर नियमानुसार छापेमारी की और आरोपी को काबू कर लिया।तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से 21 पुड़ियों में रखा हुआ कुल 82 ग्राम गांजा बरामद हुआ। ।Breaking News

 

मामला दर्ज कर जांच शुरू: बता दे कि पुलिस ने गांजा बरामदगी के आधार पर आरोपित के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। थाना धारूहेड़ा कबूल सिंह ने बताया कि जांच कर रही है और यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि आरोपी नशीले पदार्थ कहां से लाता था ।Breaking News

जांच के दौरान आरोपी इसके नेटवर्क में अन्य कौन-कौन लोग शामिल हैं। पुलिस ने कहा कि नशे के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा तथा ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई की जाएगी।

बता दे पता चला है आरोपित भिवाड़ी से गांजा लाता था तथा धारूहेड़ा मे उसे पुडिया बनाकर बेचता है। वह पिछले कई सालों से इस कार्य में संलिप्त है।

 

Harsh Chauhan

मेरा नाम हर्ष चौहान है। मैं Best24News में कंटेंट राइटर के लगभग 4 सालों से काम रहा हूँ । मेरी हमेशा कोशिश रहती है आप लोगों तक ब्रेकिंग न्यूज़ जल्द से जल्द अपडेट करूं और न्यूज़ में कोई व्याकरण की गलती न हो।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now