NH 48 Dharuhera: धारूहेड़ा: निखरी गांव के पास राष्ट्रीय राजमार्ग पर शनिवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से तीन गोवंश की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार गोवंश सड़क पार कर रहे थे, तभी तेज गति से आ रहे ट्रक ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि तीन गोवंश की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद चालक ट्रक लेकर मौके से फरार हो गया। आसपास के लोगों ने तुरंत घायल गोवंश को सड़क किनारे पहुंचाया और संबंधित विभाग व गौसेवकों को सूचना दी।
सूचना मिलने पर गौसेवक और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे तथा घायल गोवंश के उपचार की व्यवस्था की गई। वहीं मृत गोवंश को सड़क से हटाकर यातायात सुचारु कराया गया। पुलिस की सूचना पर रेवाड़ी गोशाला से गोसेवक मौके पर पहुंचे ।
तीनों गो वंश को दफना दिया है तथा घायलों का उपचार जारी है। उनका कहना है कि इस मार्ग पर पहले भी ऐसे हादसे हो चुके हैं, जिससे न केवल पशुओं की जान जा रही है बल्कि वाहन चालकों के लिए भी खतरा बना रहता है।NH 48 Dharuhera












