Haryana News: चंडीगढ़। शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाले शिक्षकों के लिए प्रतिष्ठित राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार-2026 की आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। इस पुरस्कार के लिए चयन की एक प्रकिया बनाई हुई है। विभाग ने सभी जिला और राज्य स्तरीय अधिकारियों को इस प्रक्रिया का व्यापक प्रचार-प्रसार करने और चयन समितियों के गठन के निर्देश जारी किए हैं।
13 जुलाई तक करना होगा अप्लाई: बता दें कि शिक्षा मंत्रालय के स्कूल शिक्षा एवं साक्षरता विभाग ने 15 जून से ऑनलाइन स्व-नामांकन (सेल्फ नॉमिनेशन) पोर्टल खोल दिया है। पात्र शिक्षक 10 जुलाई तक आवेदन कर सकते हैं, जबकि 13 जुलाई तक अपने आवेदन को अंतिम रूप देकर जमा करना होगा। Haryana News
10 साल की सेवा अनिवार्य: बता दे इस पुरस्कार के लिए मान्यता प्राप्त प्राथमिक, माध्यमिक और वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालयों के नियमित शिक्षक तथा प्रधानाचार्य आवेदन कर सकते हैं। पात्रता के लिए कम से कम 10 वर्ष की नियमित सेवा अनिवार्य रखी गई है। संविदा शिक्षक, शिक्षा मित्र तथा निजी ट्यूशन करने वाले शिक्षक इस पुरस्कार के लिए पात्र नहीं होंगे।
प्रमाण अपलोड करने होंगे: आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन होगी, जिसमें शिक्षकों को अपने नवाचार, उपलब्धियों और शैक्षणिक योगदान से संबंधित दस्तावेज, पोर्टफोलियो, फोटो, वीडियो और अन्य प्रमाण अपलोड करने होंगे। Haryana News
चयन के लिए 100 अंक निर्धारित: चयन प्रक्रिया में कुल 100 अंक निर्धारित किए गए हैं। इनमें 10 अंक वस्तुनिष्ठ मानदंडों के लिए और 90 अंक शिक्षण नवाचार, तकनीक के प्रभावी उपयोग, सामुदायिक सहभागिता, मेंटरशिप, विद्यालय प्रबंधन और विद्यार्थियों के विकास में योगदान जैसे प्रदर्शन आधारित मानकों पर दिए जाएंगे।
इस प्रक्रिया का उद्देश्य ऐसे शिक्षकों की पहचान करना है, जिन्होंने अपने समर्पण और नवाचारी प्रयासों से शिक्षा की गुणवत्ता में उल्लेखनीय सुधार किया है।चयन की प्रक्रिया जिला स्तर से शुरू होकर राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचेगी। जिला चयन समिति आवेदनों की समीक्षा कर अधिकतम तीन नाम राज्य चयन समिति को भेजेगी। इसके बाद राज्य स्तर पर चयनित उम्मीदवारों के नाम राष्ट्रीय जूरी को भेजे जाएंगे।













