Breaking News: 19 जून को लॉच होगी प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना

On: June 18, 2026 8:26 PM
Follow Us:
pm-viksit-bharat-rojgar-yojna-

Breaking News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा शुक्रवार को 19 जून को शाम 5 बजे दिल्ली विज्ञान भवन से प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना के लाभार्थियों के सम्मेलन को संबोधित किए जाने के कार्यक्रम का धारूहेड़ा हीरो मोटोकॉर्प कंपनी में सीधा प्रसारण किया जाएगा। इस अवसर रेवाड़ी के विधायक लक्ष्मण सिंह यादव मुख्य अतिथि के तौर पर उपस्थित रहेंगे। Pradhan Mantri Viksit Bharat Rojgar Yojana Conference

कर्मचारी भविष्य निधि संगठन के क्षेत्रीय आयुक्त प्रमोद सिंह ने गुरुवार को पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि अगस्त, 2025 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना का शुभारंभ किया था। इस योजना का पहला सम्मेलन 19 जून शुक्रवार को दिल्ली विज्ञान भवन में आयोजित किया जा रहा है।

हरियाणा में दस स्थानों पर इस कार्यक्रम का सीधा प्रसारण होगा, जिनमें धारूहेड़ा भी शामिल है। कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री 2400 करोड़ रुपए की प्रोत्साहन राशि का आवंटन करेंगे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना के तहत किसी भी उपक्रम में जुड़े नए कर्मचारियों और रोजगार देने वाले उद्यमियों को यह राशि दी जाएगी। इस योजना के अंतर्गत रोजगार देने वाले को कर्मचारी भविष्य निधि संगठन की ओर से कर्मचारी के वेतन अनुसार प्रोत्साहन राशि दी जाती है।

विकसित भारत रोजगार योजना के बारे में बताते हुए प्रमोद सिंह ने कहा कि किसी फैक्ट्री या व्यापारिक उद्यम में 50 से कर्मचारी हैं तो उसे कम से कम दो श्रमिक और रखने होंगे, जिनके वेतन के आधार पर उद्यमी को प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। इसी प्रकार 50 से अधिक कहीं मजदूर काम कर रहे हैं तो नियोक्ता को 5 मजदूर और रखने होंगे।

श्रमिक को भविष्य निधि में नियोक्ता की ओर से 12 प्रतिशत अंशदान मिलता है और 12 प्रतिशत उसके वेतन में से जमा होता है। इस राशि पर 8 प्रतिशत से अधिक ब्याज भी दिया जाता है। कर्मचारी कभी भी पीएफ फंड से राशि को ऑनलाइन निकाल सकता है।

 

प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना का उद्देश्य श्रमिकों की आर्थिक व सामाजिक सुरक्षा को बढ़ाना है।
इस अवसर पर ईपीएफओ के आयुक्त अशोक कुमार, इंद्राज सिंह, अमित चौधरी आदि मौजूद रहे।

 

सम्मेलन और योजना की मुख्य बातें मुख्य कार्यक्रम: नई दिल्ली में मुख्य आयोजन के साथ-साथ देश भर में 24 स्थानों पर यह कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है, जहाँ श्रम एवं रोजगार मंत्रालय और EPFO के अधिकारी उपस्थित रहेंगे।

कर्मचारियों के लिए लाभ: पहली बार औपचारिक कार्यबल में प्रवेश करने वाले और EPFO में नए पंजीकृत युवाओं को दो किस्तों में ₹15,000 तक का प्रोत्साहन दिया जाता है।

नियोक्ताओं के लिए लाभ: सरकार नए रोजगार के अवसर सृजित करने वाले नियोक्ताओं को प्रति नए कर्मचारी के लिए ₹3,000 प्रति माह तक का प्रोत्साहन प्रदान करती है।

Harsh Chauhan

हर्ष चौहान Best24News में पत्रकार एवं कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। वे हरियाणा, रेवाड़ी, धारूहेड़ा, अपराध, सामाजिक गतिविधियों और स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरों की पिछले 6 साल रिपोर्टिंग कर रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now