Haryana Weather Alert: गर्मी का कहर! इन जिलों में लू का अलर्ट, 11 जून के बाद बदल सकता है मौसम

On: June 9, 2026 9:20 AM
Follow Us:
गर्मी का कहर! इन जिलों में लू का अलर्ट, 11 जून के बाद बदल सकता है मौसम

Haryana Weather Alert: हरियाणा में दिन पर दिन तापमान में बढ़ोतरी हो रही है। कई जिलों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के ऊपर पहुंच चुका है जिसकी वजह से लोगों की परेशानियां बढ़ती जा रही है। मौसम विभाग के अनुसार अभी फिलहाल गर्मी से राहत नहीं मिलेगी।

11 तारीख के बाद मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। राज्य के कई जिलों में 11 से 13 तारीख के बीच बारिश होगी।

इन जिलों में सबसे ज्यादा रहेगा लू का असर

मौसम विभाग के अनुसार महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, झज्जर, गुरुग्राम, नूंह, पलवल, फरीदाबाद, रोहतक, हिसार, सिरसा, फतेहाबाद, जींद, भिवानी और चरखी दादरी में भयंकर हीट वेव चलने का अलर्ट जारी किया गया है। इन जिलों में तापमान 44 से 45 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है।

अंबाला समेत कई जिलों में भी गर्मी से राहत नहीं

हालांकि अंबाला, कुरुक्षेत्र, यमुनानगर, पंचकूला, कैथल, करनाल, सोनीपत और पानीपत के लिए हीटवेव का येलो अलर्ट जारी नहीं किया गया है, लेकिन इन जिलों में भी गर्मी के वजह से लोगों की परेशानियां बढ़ेगी।

11 जून के बाद मौसम बदलने के संकेत

लगातार पड़ रही गर्मी के बीच राहत की खबर भी सामने आई है। मौसम विभाग का अनुमान है कि 11 जून से प्रदेश के मौसम में बदलाव शुरू हो सकता है। 11 से 13 जून के बीच कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज होने की संभावना है। इसके साथ गरज-चमक और 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं भी चल सकती हैं।

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 वर्षों का अनुभव है वर्तमान में वे Best24News के साथ जुड़े हुए हैं ताजा और विश्वसनीय खबरें प्रकाशित कर रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now