Faridabad Murder Case: हरियाणा के फरीदाबाद में भिवाड़ी के सैदपुर गांव के रहने वॉलीबॉल प्लेयर की हरियाणा के तिगांव थाना क्षेत्र में पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। मृतक के परिजनो का कहना है उस पर झूठा आरोप है जबकि हत्या करने वाले ने प्रेम प्रसंग के चलते उसका अपहरण करके जमकर पिटाई की है। फिलहाल पुलिस जांच में जूटी हुई है।Faridabad Murder Case
किडनेप करके की पिटाई: बता दे तिगांव के लोगो ने युवक को 17 मई को किडनैप कर लिया था। उसके बाद 3 दिन तक बेरहमी से मारपीट की गई। 20 मई को आरोपी को अधमरा करके घर के बाहर फेंक दिया।
जानिए कौन है मोनू: बता दे राजस्थान के भिवाडी के सेदपुर के रहने वाला मोनू वॉलीबॉल में स्टेट लेवल पर कई मेडल जीत चुका था। इतना ही नहीं मोनू ने इसी साल 75% नंबरों के साथ 12वीं क्लास पास की थी। सुबह 11 बजे लड़की के घरवालों ने मोनू को रास्ते से ही किडनैप कर लिया। 17 मई से 20 मई तक उसे बेरहमी से पीटा और टॉर्चर किया गया। इसके बाद 20 मई को आरोपियों ने उसे घर के बाहर फेंक दिया था
बुझ गया चिराग: पीट पीट कर हत्या जिस मोनू की गइ वह अपने माता पिता की इकलोटी संतान थी।पिता का रो रोक बुरा हाल है। क्योकि अपहरण करने के बाद प्लेयर को अधमरी हालत में फरीदाबाद के अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां 22 मई को इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया।
मृतक युवक की पहचान मोनू (21) निवासी सैदपुर, भिवाड़ी (खैरथल-तिजारा) के रूप में हुई है।शुक्रवार दोपहर को उसका शव गांव लेकर आया गया, जहां शाम 6 बजे अंतिम संस्कार किया गया। मोनू के पिता भीम सिंह की इकलोटी संतान थी।
सुबह 11 बजे लड़की के घरवालों ने मोनू को रास्ते से ही किडनैप कर लिया। 17 मई से 20 मई तक उसे बेरहमी से पीटा और टॉर्चर किया गया। इसके बाद 20 मई को आरोपियों ने उसे घर के बाहर फेंक दिया।
20 मई को पुलिस ने फोन पर सूचना दी कि मोनू घायल है और उसे इलाज के लिए अस्पताल लेकर जा रहे हैं। फरीदाबाद के अस्पताल में 2 दिन के इलाज के बाद उसकी मौत हो गई।
चाचा बोले- झूठा मामला दर्ज कराया गया
मृतक मोनू के चाचा नरेंद्र ने आरोप लगाया कि मोनू पर फरीदाबाद के तिगांव थाना क्षेत्र में नाबालिग लड़की भगाकर ले जाने का झूठा मामला दर्ज था। 17 मई को मोनू घर पर कहकर गया था कि तिगांव थाने जा रहा हूं। पुलिस को कुछ पूछताछ करनी है।



















