Bhiwadi News: भिवाड़ी में 13 साल पहले दहेज के लिए भाभी की हत्या करने वाले आरोपी देवर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। 13 साल से आरोपी गुजरात में छुपकर गाड़ी चला रहा था लेकिन जैसे ही आरोपी गांव आया पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस से बचने के लिए वह गुजरात में गाड़ी चलाने का काम कर रहा था और लगातार अपना लोकेशन बदल रहा था। लेकिन इस बार जैसे ही पुलिस को खबर मिली कि आरोपी अपने गांव आया हुआ है उसे तुरंत पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
2013 में दर्ज हुआ था मामला
पुलिस के अनुसार यह मामला दिसंबर 2013 का है। हरियाणा निवासी एक व्यक्ति ने टपूकड़ा थाने में शिकायत दी थी कि उसकी बेटी की शादी निबाहेड़ी निवासी युवक से हुई थी। शादी के तुरंत बाद से ही लड़की से दहेज की मांग की जा रही थी और दहेज नहीं मिलने पर लड़की के साथ मारपीट किया जा रहा था। दहेज नहीं मिलने पर लड़की को मार कर कुएं में फेंक दिया गया जिसके बाद परिवार वालों ने शिकायत दर्ज करवाया।
दो आरोपी पहले ही पकड़े जा चुके थे
इस केस में पुलिस पहले ही दो आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी थी, लेकिन एक आरोपी वारदात के बाद से ही फरार चल रहा था।पुलिस लगातार उसकी तलाश कर रही थी और उसकी गिरफ्तारी पर इनाम भी घोषित किया गया था।
गुजरात में छिपकर काट रहा था फरारी
जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि आरोपी गुजरात में रह रहा है।वह वहां गाड़ी चलाकर अपना गुजारा कर रहा था।इसी बीच सूचना मिली कि आरोपी कुछ दिनों के लिए अपने गांव आया हुआ है।इसके बाद पुलिस टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए उसे उसके घर से गिरफ्तार कर लिया।
अब पूछताछ में जुटी पुलिस
पुलिस फिलहाल आरोपी से पूछताछ कर रही है।
अधिकारियों का कहना है कि मामले से जुड़े बाकी पहलुओं की भी जांच की जा रही है।लंबे समय बाद आरोपी की गिरफ्तारी को पुलिस बड़ी कामयाबी मान रही है।














