Rewari News: रेवाड़ी में करोड़ों रुपए खर्च करके जिला उपभोक्ता आयोग के नए भवन का निर्माण कार्य किया जाएगा। इसका टेंडर जारी कर दिया गया है। 25 तारीख तक इसके लिए टेंडर जमा करवाया जा सकता है।
कहां बनेगा नया भवन
आपको बता दे तीन करोड़ 38 लाख रुपए खर्च करके नया उपभोक्ता आयोग का भवन सचिवालय परिसर के पीछे पोस्ट ऑफिस के पास बनेगा। यह भवन दो मंजिला होगा और इसमें आधुनिक सुनवाई कक्ष,रिकॉर्ड रूम, वेटिंग रूम आदि बनाया जाएगा।
यहां हर तरह की आधुनिक व्यवस्था की जाएगी ताकि लोगों को किसी भी तरह की समस्या ना हो। यहां काम करने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों के सुविधाओं का भी पूरा ध्यान रखा जाएगा।
जल्द शुरू होगा निर्माण कार्य
आपको बता दे की कागजी प्रक्रिया और टेंडर की प्रक्रिया देश से होने के वजह से काम में देरी हुई है लेकिन जल्द ही इसका काम शुरू होगा।
2027 तक पूरा हो जाएगा काम
अधिकारियों ने बताया कि इसका काम साल 2027 तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। टेंडर की प्रक्रिया पूरी होने के बाद निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा। चार बार जगह बदल जा चुका है लेकिन इस बार जगह को फाइनल कर लिया गया है। आपको बता दे पोस्ट ऑफिस के जस्ट पीछे कंज्यूमर कोर्ट का निर्माण होगा और यह कंज्यूमर कोर्ट दो मंजिला होगा जिसमें कई तरह की आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध होगी।














