आर्मी से रिटायर होकर शुरू की हाईटेक खेती, आज रेवाड़ी का लाल बना देशभर में मिसाल
आर्मी से रिटायर होकर शुरू की हाईटेक खेती, आज रेवाड़ी का लाल बना देशभर में मिसाल

Rewari News: रेवाड़ी के भूरिया वास के रहने वाले पूर्व सैनिक जिले सिंह आज खेती के दम पर देश में नई पहचान बना चुके हैं। इंडियन आर्मी में कई सालों तक नौकरी करने के बाद उन्होंने रिटायरमेंट ले लिया और अपने खेतों में विशेष किस्म के तरबूज की खेती करना शुरू किया। जिले सिंह अपने खेतों में ताइवानी खरबूज की खेती करते हैं।

 चीनी की तरह मीठे होते हैं यह खरबूज

यह तरबूज बेहद ही मीठी होती है यही वजह है कि इसकी मांग फाइव स्टार होटल में भी बनी रहती है। जिले सिंह इंडियन आर्मी में एडिशनल जनरल के पद से रिटायर्ड हुए हैं।

 काफी अच्छी कमाई कर रहे हैं जिले सिंह

रिटायर्ड होने के बाद उन्होंने अपने पिता के पारंपरिक खेती को आगे बढ़ने का फैसला लिया। 2016 में उन्होंने बागवानी करने का फैसला लिया और अपने खेतों में ताइबानी किस्म का खरबूज और तरबूज लगाने लगे।

वह अपने खेतों में अनोखे तरबूज और खरबूज लगते हैं जो की काफी मीठे होते हैं। जिले सिंह ने बताया कि उनके खेतों में उगने वाले तरबूज चीनी से भी ज्यादा मीठे होते हैं और पाइनएप्पल के स्वाद के लगते हैं यही वजह है कि दूर-दूर इसकी मांग बनी रहती है।

 खूब बनी रहती है इस तरबूज की मांग

इन तरबूज में पानी की मात्रा अधिक होती है और गजब की मिठास भी होती है। इस किस्म की तरबूज पर मौसम की मार भी अधिक देखने को नहीं मिलती। उन्होंने बताया कि उनके खेत के तरबूज महेंद्रगढ़ नारनौल झज्जर और आसपास के क्षेत्र से बड़े पैमाने पर लोग सीधे खेत में जाकर खरीद कर ले जाते हैं।

 अलग-अलग राज्यों में होती है इसकी सप्लाई

इतना ही नहीं  हरियाणा के साथ-साथ राजस्थान पंजाब दिल्ली में भी उनके खेतों के तरबूज की बिक्री बड़े पैमाने पर होती है। यही वजह है कि आज उनकी कमाई काफी अच्छी हो रही है और पिता की खेती को वह आगे बढ़ा रहे हैं।

Sunil Chauhan
सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 वर्षों का अनुभव है वर्तमान में वे Best24News के साथ जुड़े हुए हैं ताजा और विश्वसनीय खबरें प्रकाशित कर रहे हैं।