Rewari News: धारूहेड़ा : गांव महेष्वरी स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय का हरियाणा बोर्ड की दसवीं और बारहवीं कक्षा का परीक्षा परिणाम इस वर्ष बेहद शानदार रहा। मेंधावी विद्यार्थियों को प्राचार्या श्रीमती मंजू बाला व सरपंच मिनाक्षी देवी की से सम्मातिन किया गया।
प्राचार्य ने बताया कि दसवीं कक्षा में छात्र आदित्य कुमार ने 485 अंक प्राप्त कर करीब 97 प्रतिशत अंक हासिल किए और विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया। जबकि बारहवीं कक्षा में वर्षी ने 446 अंक लेकर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।Rewari News
विद्यालय की प्राचार्या श्रीमती मंजू बाला ने बताया कि दसवीं और बारहवीं दोनों कक्षाओं में कुल 14 मेरिट आई हैं। इसके अलावा दसवीं कक्षा के 46 विद्यार्थियों ने 60 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए हैं। सरपंच मिनाक्षी देवी ने इस सफलता का श्रेय प्राचार्या के कुशल नेतृत्व, शिक्षकों की मेहनत, एसएमसी सदस्यों के सहयोग और विद्यार्थियों की लगन को दिया।Rewari News












