Bank Account Fraud: हर व्यक्ति अपने जीवन की गाढ़ी कमाई का कुछ हिस्सा बचाने के लिए बैंक अकाउंट जरूर खुलवाता है। बैंक अकाउंट में लोग अपने कमाई का कुछ हिस्सा रखते हैं। हालांकि आज के समय में साइबर अपराध काफी बढ़ गया है और बैंक अकाउंट हैक होने की खबर भी सामने आने लगी है। ऐसे में आपको सावधानी बरतने की जरूरत है वरना आपकी छोटी सी गलती आपको कंगाल बना सकती है।
कई बड़े बैंकों के द्वारा अक्सर अपील किया जा रहा है कि आपको सावधानी बरतनी चाहिए और किसी भी अनजान लिंक पर क्लिक नहीं करना चाहिए इसके साथ ही साथ कुछ और बातों का ध्यान रखना चाहिए जिससे कि आपका बैंक अकाउंट सुरक्षित रहेगा। तो आईए जानते हैं की गलतियों को ना करके हम अपना बैंक अकाउंट सुरक्षित रख सकते हैं।
किसी के साथ OTP और PIN शेयर करना: आपको अगर अपना बैंक अकाउंट सुरक्षित रखना है तो आप किसी के साथ अपना ओटीपी और पिन कोड शेयर ना करें। यह छोटी सी गलती आपको कंगाल बना देगी।
फर्जी लिंक पर क्लिक करना: आप किसी भी फर्जी लिंक पर क्लिक न करें क्योंकि फर्जी लिंक भेज कर आज के समय में बैंक अकाउंट खाली किया जा रहा है। ऐसे में आपके बिना सोचे समझे किसी लिंक पर क्लिक नहीं करना चाहिए।
पब्लिक Wi-Fi पर बैंकिंग करना: आप कभी भी पेमेंट करते समय पब्लिक वाई-फाई का इस्तेमाल नहीं करें वरना आपका पूरा पैसा लूट जाएगा।
मोबाइल में स्क्रीन लॉक न रखना: आपको हमेशा अपने मोबाइल का स्क्रीन लॉक रखना चाहिए क्योंकि छोटी सी गलती आपको बर्बाद कर सकती है।
बैंक अलर्ट को नजरअंदाज करना: बैंकों के द्वारा अक्सर अलर्ट भेजा जाता है और इन सभी अलर्ट को हम कई बार नजरअंदाज करते हैं जिसकी वजह से हमारा अकाउंट खाली हो जाता है और पैसा लूट जाता है ऐसे में आपको अपने बैंकों का अलर्ट को ध्यान में रखना चाहिए।












