मौसमदिल्लीबिहार विधानसभा चुनाव 2025CET 2025राजस्थानमनोरंजनराशिफलबिजनेसऑटो मोबाइलरेवाड़ीआध्यात्मिकअन्य

Neeraj Chopra: नीरज चोपड़ा का जेवलिन हो रहा आन लाईन नीलाम: स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया की वेबसाइट पर 7 अक्टूबर तक लगा सकते हैं बोली, गंगा को निर्मल बनाने में खर्च होगी मिलने वाले राशि

On: September 29, 2021 12:50 PM
Follow Us:

हरियाणा: भारत को एथलेटिक्स में पहला गोल्ड मेडल दिलाने वाले नीरज चोपड़ा के जेवलिन की ई-नीलामी शुरू हो चुकी है। इसे लेकर स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया (SAI) की वेबसाइट पर ऑनलाइन बोली लगाई जा सकती है। यह बोली 7 अक्टूबर तक जारी रहेगी। सबसे अधिक बोली लगाने वाला जेवलिन को अपने नाम कर सकता है। नीरज चोपड़ा के जेवलिन से मिलने वाले राशि को नमामि गंगे योजना में दिया जाएगा। ताकि गंगा को निर्मल बनाया जा सके।

जापान के टोक्यो में हुए ओलिंपिक में मेडल जीतने वाले खिलाड़ियों ने अपने-अपने स्पोर्ट्स गियर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भेंट किए थे। कार्यक्रम के दौरान ही प्रधानमंत्री ने खिलाड़ियों के स्पोर्ट्स गियर लेकर उन्हें ऑक्शन के लिए रखने की बात कही थी।

अब स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने टोक्यो ओलिंपिक के फील्ड एंड ट्रैक इवेंट्स में देश के पहला गोल्ड मेडल जीतने वाले पानीपत के नीरज चोपड़ा के जेवलिन को भी नीलामी के लिए रखा है। नीरज चोपड़ा ने अपने दूसरे प्रयास में सबसे अधिक दूसरी का थ्रो किया था। इस जेवलिन को ई-ऑक्शन के जरिए अपना बनाया जा सकता है।

नमामि गंगे योजना में जाएगी राशि:
नीरज चोपड़ा के जेवलिन से मिलने वाली राशि को केंद्र सरकार की नमामि गंगे योजना में दिया जाएगा। इस राशि से गंगा को निर्मल बनाने में मदद मिलेगी। 7 अक्टूबर तक नीरज चोपड़ा के जेवलिन की ऑनलाइन बोली लगा सकते हैं।

P Chauhan

हमारा मकसद देश की ताजा खबरों को जनता तक पहुंचाना है। मै पिछले 5 साल में पत्रकारिता में कार्यरत हूं। मेरे द्वारा राजनीति, क्राइम व मंनोरजन की खबरे अपडेट की जाती है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now