Haryana News: हरियाणा के जिला रेवाड़ी में शनिवार को हरियाणा के CM Nayab saini पहुंचे। यहां पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी जी ने रेवाड़ी के गोकलपुर स्थित महाभारतकालीन प्राचीन शिव मंदिर के नवनिर्मित “महादेव प्रांगण” के लोकार्पण किया।

इस शुभ अवसर पर भोलेनाथ के शिवलिंग का विधिवत अभिषेक कर प्रदेश के सभी परिवारजनों के कल्याण, सुख-समृद्धि और उन्नति की कामना की।Haryana News

हरियाणा के विधायक लक्ष्मण यादव, राव नरबीर, सतीश खोला सहित क्षेत्र के परिवारजन उपस्थित रहे। रेवाड़ी पहुंचने पर कार्यकर्ताओ ने राव इंंद्रजीत जिंदाबाद, भाजपा जिंदाबाद के नारे लगाए।




















