Haryana News: सावधान! जनगणना के नाम पर हो रहा है फ़्रॉड, सरकार ने जारी किया अलर्ट

On: April 21, 2026 2:25 PM
Follow Us:

Haryana News: जनगणना की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है ऐसे में साइबर ठग भी लोगों को चूना लगाने का अलग-अलग तरीका खोज रहे हैं। जनगणना के नाम पर लोगों के साथ फ्रॉड की घटनाओं को अंजाम दिया जा रहा है। सरकार के द्वारा लोगों को सावधान किया गया है।

भारत के सभी राज्यों में सरकार के द्वारा स्वगणना की प्रक्रिया को बढ़ावा देने के लिए लगातार प्रचार प्रसार किया जा रहा है और इसी का फायदा उठाकर साइबर क्राइम के घटनाओं को ठग अंजाम दे रहे हैं।स्व गणना के नाम पर कई फर्जी लिंक भेजा जा रहा है जिस पर क्लिक करते ही अकाउंट खाली हो जाता है।

अंजान लिंक पर ना करें

सरकार के द्वारा लोगों से अपील किया गया है कि किसी भी अनजान लिंक पर क्लिक न करें। अगर आपके पास जनगणना के नाम पर अनजान नंबर से कोई लिंक आता है तो उसे पर भूलकर भी क्लिक न करें बल्कि ऑफिशल वेबसाइट पर ही ध्यान दें वरना आपके वर्षों की कमाई लूट सकती है।

साइबर एक्सपर्ट प्रवीण आर्य ने बताया कि ठग हमेशा बदलते ट्रेंड पर नजर रखते हैं। वर्तमान में स्व-गणना प्रक्रिया चल रही है. इसलिए इसे आधार बनाकर लोगों को फंसाया जा सकता है। लोगों से अपील है कि केवल आधिकारिक वेबसाइट का ही उपयोग करें और यह जरूर जांच लें कि वेबसाइट का अंत gov.in से हो रहा है या नहीं।

ठग बदलते रहे हैं ठगी के तरीके

ठगो के द्वारा ठगी के तरीके में बदलाव किया जा रहा है। जब जब सरकार के द्वारा नई-नई योजनाओं की शुरुआत की जाती है तब तब ठगो के द्वारा अपना ट्रेंड बदल जाता है। आपकी छोटी सी गलती आपको बड़ी मुश्किलों में फंसा सकती है। बोलकर भी अनजान लिंक पर क्लिक न करें क्योंकि यह एक छोटी सी गलती आपके लिए मुसीबत खड़ी कर सकती है।

हरियाणा में पुलिस के द्वारा अलर्ट जारी किया गया है कि भूल कर भी  जनगणना के नाम पर आने वाले अंजान लिंक पर क्लिक न करें। ऐसा करने से आपकी परेशानियां बढ़ सकती है।

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now