‘मेरा देश-मेरी विरासत’ के संस्थापक डॉ. बालकृष्ण मल्होत्रा एक्सिलेंस डायनेमिक अवार्ड से हुए सम्मानित

On: April 13, 2026 4:58 PM
Follow Us:
नई दिल्ली में आयोजित सम्मान समारोह में डॉ. बालकृष्ण मल्होत्रा को सम्मानित करते मुख्य अतिथि।

चंडीगढ़ : राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी आयोग भारत सरकार के वाइस चेयरमैन सरदार हरदीप सिंह गिल, लखन लाल मीणा संयुक्त सचिव, क्षेत्रीय अधिकारी केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (शिक्षा मंत्रालय, भारत सरकार) ने सामाजिक संस्था ‘मेरा देश-मेरी विरासत’ के संस्थापक डॉ. बालकृष्ण मल्होत्रा को उनके उत्कृष्ट सामाजिक एवं सांस्कृतिक योगदान के लिए ‘एक्सिलेंस डायनमिक अवार्ड’ से सम्मानित किया। यह भव्य कार्यक्रम नई दिल्ली के संसद मार्ग स्थित कांस्टिट्यूशन क्लब ऑफ इंडिया नई दिल्ली में आयोजित किया गया जिसमें देश भर के प्रतिष्ठित विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले गणमान्य व्यक्तियों को सम्मानित किया गया।

यह सम्मान डॉ. बालकृष्ण मल्होत्रा को देश की ऐतिहासिक धरोहर को संरक्षित करने और नई पीढ़ी को अपनी जड़ों से जोडऩे के लिए किए गए विशेष प्रयासों के लिए प्रदान किया गया। गौरतलब है कि डॉ. बालकृष्ण मल्होत्रा इससे पहले भी कई राष्ट्रीय स्तर के प्रतिष्ठित पुरस्कारों से सम्मानित हो चुके हैं। उनकी पहचान एक ऐसे समाजसेवी के रूप में बनी है जिन्होंने आधुनिकता की दौड़ में लुप्त होती जा रही भारतीय विरासत को सहेजने का बीड़ा उठाया है।

नई दिल्ली में आयोजित सम्मान समारोह में डॉ. बालकृष्ण मल्होत्रा को सम्मानित करते मुख्य अतिथि।
नई दिल्ली में आयोजित सम्मान समारोह में डॉ. बालकृष्ण मल्होत्रा को सम्मानित करते मुख्य अतिथि।

 

उनके कार्य न केवल हरियाणा में बल्कि पूरे देश के लिए प्रेरणादायक हैं। प्रख्यात सामाजिक कार्यकर्ता एवं आचार्य डॉ. मनजीत महाराज उर्फ डॉ. मनजीत सिंह दहिया राष्ट्रीय अध्यक्ष भारतीय अनुसूचित जाति पिछड़ा एकता मंच ने बताया कि डॉ. बालकृष्ण मल्होत्रा ने अपनी कई वर्षों की मेहनत और समर्पण से पुराने सिक्कों, प्राचीन डाक टिकटों और ऐतिहासिक महत्व की सैकड़ों वस्तुओं का अनमोल संग्रह तैयार कर पूरे देश में अपनी विशेष पहचान बनाई।

(adsbygoogle = window.adsbygoogle || []).push({});

समाजसेवी डॉ. मनजीत सिंह दहिया ने बताया कि आज के समय में कि पुरानी वस्तुओं को संग्रहित करना बेहद दुर्लभ माना जाता है। इस युग में डॉ. बालकृष्ण मल्होत्रा ने सामाजिक संस्था ‘मेरा देश-मेरी विरासत’ संगठन के माध्यम से रोहतक में निजी संग्राहलय 263, ओल्ड हाउसिंग बोर्ड कालोनी में स्थापित कर न केवल पुरानी यादों को जीवंत किया है बल्कि आने वाली पीढिय़ों को अपने इतिहास और संस्कृति के प्रति जागरुक भी करता है। संग्राहलय में रखी गई वस्तुएं भारत और विशेषत: हरियाणा की समृद्ध सांस्कृतिक झलक प्रस्तुत करती है। संग्राहलय में आने वाले दर्शक देश-प्रदेश की विरासत को करीब से महसूस कर पाते हैं। डॉ. बालकृष्ण मल्होत्रा का मानना है कि किसी भी राष्ट्र की पहचान उसकी संस्कृति और इतिहास से होती है यदि हम अपनी जड़ों को भूल जाते हैं तो हमारी पहचान कमजोर हो जाती है।

इसी सोच के साथ वे लगातार लोगों को अपनी विरासत के संरक्षण के लिए प्रेरित कर रहे हैं। उनके प्रयासों से ही कई युवा भी इस दिशा से रुचि दिखा रहे हैं और अपनी संस्कृति, सांस्कृतिक धरोहर को बचाने के लिए आगे आ रहे हैं। वहीं ‘मेरा देश-मेरी विरासत’ संस्था के माध्यम से वे विभिन्न कार्यक्रमों, प्रदर्शनी और जागरुकता अभियानों का आयोजन समय-समय पर करते रहते हैं। इन कार्यक्रमों के जरिए लोगों को संदेश दिया जाता है कि पुरानी वस्तुएं केवल इतिहास का हिस्सा नहीं बल्कि वे हमारी पहचान और गर्व का प्रतीक भी है। एक्सिलेंस डायनमिक अवार्ड से सम्मानित किए जाने के बाद क्षेत्र में खुशी का माहौल है।

 

देश व प्रदेश की कई सामाजिक, धार्मिक संस्थाओं के अलावा एच.बी. धवन, सेवानिवृत इंजीनियर सीमा सडक़ संगठन, सुभाष मलिक, डॉ. मुकेश शर्मा सेवानिवृत रेलवे अधिकारी, हरज्ञान सिंह सेवानिवृत इंजीनियर, रामफल सिंह सेवानिवृत बैंक मैनेजर, नरेश कुमार दुआ प्राचार्य एस.जे.के. कॉलेज कलानौर, सुरेंद्र मल्होत्रा पानीपत, चरण जीत धवन एडवोकेट दिल्ली, चैन सिंह मुरलिया, दीपा चौपड़ा हांसी, डॉ. रमेश देहराज मुख्य संपादक दैनिक उजाला आज तक, रोशन लाल जांगड़ा सेवानिवृत इंजीनियर रेलवे मंत्रालय भारत सरकार, अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी गुलशन शर्मा, भाट समाज सेवा समिति हरियाणा के प्रदेशाध्यक्ष मनोहर लाल सांकला भाट, आर. जागलान, जे.पी. गौड़ रक्तदाता प्रेरक, पंडित संदीप पाठक, सतीश मल्होत्रा, मोहन लाल, सतिन्द्र सिंह रिटायर्ड इंजीनियर व सत्यवीर वाल्मीकि भराण आदि ने भी डॉ. बाल्कृष्ण मल्होत्रा को बधाई दी एवं उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 वर्षों का अनुभव है वर्तमान में वे Best24News के साथ जुड़े हुए हैं ताजा और विश्वसनीय खबरें प्रकाशित कर रहे हैं।

पटवारियों का काम होगा आसान, सरकार बदलेगी सर्किल

Haryana News: पटवारियों का काम होगा आसान, सरकार बदलेगी सर्किल निर्धारण का तरीका

Haryana News: हरियाणा सरकार के द्वारा बड़ा फैसला लिया गया है। राज्य में पटवार सर्कल का पुनर्गठन किया जाएगा जिससे पटवारीयों को काफी राहत मिलेगी। पटवारीयों के पक्ष में सरकार ने यह बड़ा फैसला लिया है। सरकार के फैसले से पटवारीयों का कार्यभार भी कम हो जाएगा।

बढ़ते कार्यभार को देखते हुए लिया गया निर्णय

राज्य में तेजी से बढ़ रहे शहरीकरण और डिजिटल सेवाओं के विस्तार के कारण पटवारियों की जिम्मेदारियां लगातार बढ़ रही हैं। भूमि रिकॉर्ड अपडेट करना, नामांतरण मामलों का निपटारा, फसल सर्वेक्षण और अन्य प्रशासनिक कार्यों में बढ़ोतरी के चलते कई क्षेत्रों में पटवारियों पर अतिरिक्त दबाव बन गया है। बढ़ते दबाव को देखते हुए सरकार ने यह फैसला लिया है।

नई व्यवस्था के लागू होने के बाद सिर्फ पटवारी ही नहीं बल्कि आम लोगों को भी काफी फायदा होगा। लंबे समय से इसकी मांग भी की जा रही थी जिसे देखते हुए सरकार ने यह बड़ा फैसला लिया है।

जिलों से मांगी गई जानकारी

राजस्व विभाग ने सभी जिला प्रशासन से मौजूदा पटवार सर्किलों की स्थिति का आकलन करने के निर्देश दिए हैं। इसके आधार पर ऐसे क्षेत्रों की पहचान की जाएगी जहां नए सर्किल बनाने या मौजूदा सर्किलों में बदलाव की जरूरत है।

(adsbygoogle = window.adsbygoogle || []).push({});

नई व्यवस्था की मुख्य बातें

    • एक सामान्य पटवार सर्किल में लगभग 2000 एकड़ कृषि योग्य भूमि शामिल होगी।
    • स्थानीय परिस्थितियों के अनुसार यह सीमा 1500 से 2500 एकड़ तक रखी जा सकेगी।
    • सर्किल निर्धारण में आबादी और राजस्व कार्यों की संख्या को भी महत्व दिया जाएगा।
    • घनी आबादी वाले क्षेत्रों में छोटे पटवार सर्किल बनाए जा सकते हैं।
    • कम आबादी वाले इलाकों में एक पटवारी के अधीन अधिक भूमि क्षेत्र रखा जा सकेगा।

इस जिले में आज नहीं चलेगा इंटरनेट, SMS पर भी रोक

Haryana News: इस जिले में आज नहीं चलेगा इंटरनेट, SMS पर भी रोक

Haryana News: हरियाणा के फरीदाबाद के NIT जोन में एक विशिष्ट दायरे के भीतर आज इंटरनेट, एसएमएस को अस्थाई रूप से निलंबित कर दिया गया है। आज फरीदाबाद के कई क्षेत्रों में तोड़फोड़ अभियान शुरू किया जाएगा जिसे देखते हुए सरकार के द्वारा आज 30 तारीख को इंटरनेट और एसएमएस की सुविधा को बंद कर दिया गया है।

गृह विभाग ने जारी किया आदेश

गृह विभाग के द्वारा इसके लिए आधिकारिक आदेश जारी किया गया है। प्रशासन को खुफिया जानकारी मिली है कि तोड़फोड़ अभियान के दौरान तनाव उत्पन्न हो सकता है और कुछ उपद्रवी सार्वजनिक संपत्तियों को नुकसान पहुंचा सकते हैं। यही वजह है कि आज फरीदाबाद जिले में इंटरनेट व्यवस्था पर रोक लगाई गई है।

क्यों लिया गया है फैसला

सरकार का मानना है कि व्हाट्सएप फेसबुक इंस्टाग्राम ट्विटर आदि के माध्यम से भड़काऊ सामग्री और अफवाह फैलाया जा सकता है। इससे भीड़ इकट्ठा हो सकती है इसलिए पहले ही सरकार ने सख्त कदम उठाया है।

(adsbygoogle = window.adsbygoogle || []).push({});

आज 30 तारीख को सुबह 00:30 बजे से लेकर रात के 10:00 तक इंटरनेट और एसएमएस की सुविधा पर पूरी तरह से रोक लगा दिया गया है। हालांकि बैंकिंग और मोबाइल रिचार्ज से जुड़े मैसेज आते रहेंगे इस पर किसी भी तरह का रोक नहीं रहेगा। घर और कार्यालय में जो ब्रॉडबैंड या फिर लाइन इंटरनेट का इस्तेमाल किया जाता है उसे पर भी रोक नहीं लगेगा।

BREAKING NEWS

HTET परीक्षा स्थगित, बोर्ड चेयरमैन ने बताई ये वजह

HTET: हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड (BSEH) ने हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा (HTET-2025) को स्थगित कर दिया है। इससे पहले शिक्षा बोर्ड के तत्कालीन चेयरमैन डॉ. पवन शर्मा ने 25 मई को परीक्षा की तारीखों की घोषणा की थी। इस फैसले का असर करीब 2.45 लाख युवाओं पर पड़ेगा, जो इस परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं। HTET

जानिए क्यों की डेट चेज: बता दे कि 14 जून को हरियाणा पब्लिक सर्विस कमिशन (HPSC) की परीक्षा भी निर्धारित है। दोनों परीक्षाओं की तारीखें टकरा रही थीं। इन्हीं सभी पहलुओं को देखते हुए बोर्ड ने फाइल मंगवाकर HTET परीक्षा स्थगित करने का फैसला लिया। HTET

क्यों लिया ये बडा फैसला: बता दे कि डॉ. पवन शर्मा को चेयरमैन पद से हटाने के बाद शंकर धुप्पड़ को नई जिम्मेदारी सौंपी गई। 27 मई को पदभार संभालने के महज दो दिन बाद ही शंकर धुप्पड़ ने HTET परीक्षा को पोस्टपोन करने का निर्णय लिया। HTET

धुप्पड़ ने परीक्षा स्थगित किए जाने की पुष्टि करते हुए बताया कि पिछले तीन दिनों में बोर्ड के पास सैकड़ों ई-मेल और फोन कॉल आए थे। इसके अलावा कई छात्र संगठनों ने भी ज्ञापन सौंपे थे। छात्रों का कहना था कि इतनी भीषण गर्मी में परीक्षा देना काफी मुश्किल होगा।

(adsbygoogle = window.adsbygoogle || []).push({});

नई तारीख का जल्द होगा ऐलान: बोर्ड चेयरमैन ने कहा कि HTET-2025 की नई परीक्षा तिथियां जल्द घोषित की जाएंगी। परीक्षा से जुड़ी ताजा जानकारी के लिए अभ्यर्थियों को समय-समय पर हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट www.bseh.org.in पर विजिट करने की सलाह दी गई है।

#HTET2025 #HaryanaBoard #HTETExam #EducationNews

ACB की बड़ी कारवाई 50 हजार की रिश्वत लेते HSVP कर्मचारी गिरफ्तार

Haryana ACB Action: ACB की बड़ी कारवाई 50 हजार की रिश्वत लेते HSVP कर्मचारी हुआ गिरफ्तार

Haryana ACB Action: हरियाणा के कैथल जिले में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (HSVP) के एक कर्मचारी को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। आरोपी कर्मचारी पर वीटा बूथ की अनुमति दिलाने के बदले पैसे मांगने का आरोप लगा है।

वीटा बूथ की परमिशन के नाम पर मांगी रिश्वत

जानकारी के अनुसार चीका निवासी तिलक राम ने एसीबी फतेहाबाद को शिकायत दी थी कि वह वीटा बूथ खोलने के लिए परमिशन लेना चाहता था। आरोप है कि HSVP कार्यालय में कार्यरत कर्मचारी संजय कुमार ने फाइल आगे बढ़ाने और अनुमति दिलाने के लिए 60 हजार रुपये की मांग की थी। बाद में सौदा 50 हजार रुपये में तय हुआ।

रिकॉर्डिंग के बाद एसीबी ने बिछाया जाल

शिकायत मिलने के बाद एसीबी टीम ने मामले की जांच शुरू की। जांच के दौरान शिकायतकर्ता और आरोपी के बीच हुई बातचीत की रिकॉर्डिंग करवाई गई। रिकॉर्डिंग में रिश्वत मांगने की पुष्टि होने के बाद टीम ने आरोपी को पकड़ने की योजना बनाई।

योजना के तहत शिकायतकर्ता को 50 हजार रुपये देकर HSVP कार्यालय भेजा गया। जैसे ही आरोपी कर्मचारी ने पैसे लिए, पहले से मौके पर मौजूद एसीबी टीम ने तुरंत छापा मारकर उसे पकड़ लिया। यह कार्रवाई ड्यूटी मजिस्ट्रेट गुरविंदर सिंह की मौजूदगी में पूरी की गई।

(adsbygoogle = window.adsbygoogle || []).push({});

रिश्वत की रकम भी बरामद

एसीबी अधिकारियों ने आरोपी के पास से रिश्वत के 50 हजार रुपये भी बरामद कर लिए हैं। आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। फिलहाल उससे पूछताछ की जा रही है।

अन्य कर्मचारियों की भूमिका की भी जांच

अधिकारियों का कहना है कि मामले में अन्य किसी अधिकारी या कर्मचारी की संलिप्तता की भी जांच की जाएगी। यदि जांच में किसी और की भूमिका सामने आती है तो उनके खिलाफ भी सख्त कार्रवाई की जाएगी।

इस कार्रवाई के बाद सरकारी विभागों में हड़कंप मच गया है। एसीबी ने साफ कहा है कि भ्रष्टाचार के मामलों में जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई जा रही है और रिश्वत लेने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।

हरियाणा के पूर्व IAS अधिकारी की AC फटने से दर्दनाक मौत

IAS Officer Tragic Death: हरियाणा के पूर्व IAS अधिकारी की AC फटने से दर्दनाक मौत

IAS Officer Tragic Deathहरियाणा के पूर्व आईएएस अधिकारी धनेंद्र कुमार गर्ग की दिल्ली में दर्दनाक हादसे में मौत हो गई है। घर में लगे एयर कंडीशनर के फटने से पूर्व आईएएस अधिकारी की दर्दनाक मौत हो गई है वही उनके बेटे की हालत गंभीर है।

देर रात हुआ हादसा

हादसा देर रात दिल्ली के होज खास इलाके में हुआ। घर के अंदर अचानक धमाके की आवाज आई जिसके बाद आग फैलने लगी। आग की लपटो को देखकर आसपास के लोग तुरंत पूर्व आईएएस अधिकारी के घर के तरफ गए तब तक आग बहुत फैल गई थी।

आग की चपेट में आए पिता-पुत्र

हादसे के समय घर में परिवार के सदस्य और स्टाफ समेत कई लोग मौजूद थे। आग फैलने के दौरान धनेन्द्र कुमार और उनका बेटा उसकी चपेट में आ गए। दोनों को गंभीर हालत में AIIMS ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया गया, जहां इलाज के दौरान धनेन्द्र कुमार ने दम तोड़ दिया।

हरियाणा प्रशासन में निभाई थी अहम जिम्मेदारी

धनेन्द्र कुमार हरियाणा कैडर के वरिष्ठ IAS अधिकारियों में गिने जाते थे। वह पूर्व मुख्यमंत्री भजन लाल के सचिव भी रह चुके हैं।

(adsbygoogle = window.adsbygoogle || []).push({});

प्रारंभिक जांच में AC ब्लास्ट की आशंका

दमकल विभाग और पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया है कि घर में लगे एयर कंडीशनर यूनिट में तकनीकी खराबी के बाद विस्फोट हुआ, जिससे आग तेजी से फैल गई। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और तकनीकी रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now