रेवाड़ी से बड़ी खबर: माजरा AIIMS में MBBS की 50 सीटों को मंजूरी

On: March 23, 2026 12:44 PM
Follow Us:

रेवाड़ी: हरियाणा के लोगों के लिए बड़ी और अहम खबर सामने आई है। लंबे समय से विवादों में रहे देश के 22 वे माजरा स्थित एम्स रेवाड़ी को लेकर बड़ी खुशखबरी सामने आई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत के सहयोग से यहां 50 एमबीबीएस सीटों को मंजूरी दे दी है। इसी मंजूरी के साथ ही जल्द ही एमबीबीएस की कक्षाएं शुरू होने जा रही हैं।

50 सीटों पर को मिली मंजूरी: केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह ने साझा किया। उन्होंने बताया कि रेवाड़ी एम्स में एमबीबीएस कक्षाएं शुरू कराने की मांग लंबे समय से उठाई जा रही थी और वे लगातार इस दिशा में प्रयासरत थे।केंद्रीय मंत्री ने इस संबंध में कई बार पत्राचार कर मामले को आगे बढ़ाया, जिसके परिणामस्वरूप अब यह मंजूरी मिल पाई है।

दक्षिण हरियाणा को बड़ा तोहफा: एमबीबीएस कक्षाएं शुरू होने से न केवल रेवाड़ी बल्कि पूरे दक्षिण हरियाणा के छात्रों को बड़ा लाभ मिलेगा। साथ ही क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाओं को भी मजबूती मिलने की उम्मीद है।

स्थानीय लोगों में इस फैसले को लेकर खुशी का माहौल है और इसे क्षेत्र के विकास की दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा है। बता दे कि एम्स निर्माण को लेकर काफी लोगों को संघर्ष करना पड़ा था कभी जमीन तो कभी मंजूर जी के लेकर कई महीनो तक यहां की संघर्ष कमेटी विरोध प्रदर्शन करती रही है

इससे पहले भी संघर्ष कमेटी इसके निर्माण के साथ-साथ यहां पर ओपीडी खुलवाने की मांग भी रख चुके है। लोगों ने केंद्रीय मंत्री का आभार बताया है कि उनकी मांगों को सिरे चढ़ाया जा रहा है।

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now