Dharuhera News: धारूहेड़ा स्वच्छता अभियान: नाटक से लोगों को किया जागरूक

On: March 19, 2026 6:33 PM
Follow Us:
नाटक के माध्यम से लोगों को सफाई के प्रति किया जागरूक

Dharuhera News : हरियाणा शहरी स्वच्छता अभियान के तहत लोगों को जागरूक करने के लिए एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। टीम की ओर जगह जगह बाजार में नाटक के माध्यम से जागरूक किया।Dharuhera News

नाटक का मंचन किया: इस दौरान स्वच्छता के महत्व को समझाने के लिए नाटक का मंचन किया गया, जिसमें कलाकारों ने रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े उदाहरणों के माध्यम से कचरा प्रबंधन और साफ-सफाई के प्रति लोगों को प्रेरित किया। नाटक के जरिए यह संदेश दिया गया कि स्वच्छ शहर बनाने में हर नागरिक की भागीदारी जरूरी है।Dharuhera News

स्वच्छता के महत्व को समझाने के लिए नाटक का मंचन किया गया, जिसमें कलाकारों ने रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े उदाहरणों के माध्यम से कचरा प्रबंधन और साफ-सफाई के प्रति लोगों को प्रेरित किया
स्वच्छता के महत्व को समझाने के लिए नाटक का मंचन किया गया, जिसमें कलाकारों ने रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े उदाहरणों के माध्यम से कचरा प्रबंधन और साफ-सफाई के प्रति लोगों को प्रेरित किया

गंदगी से फैलती है बीमारियां : कार्यक्रम के दौरान बताया गया कि गंदगी से न केवल बीमारियां फैलती हैं, बल्कि पर्यावरण पर भी नकारात्मक असर पड़ता है। कलाकारों ने संवाद और प्रस्तुति के माध्यम से लोगों को खुले में कचरा न फेंकने, गीले और सूखे कचरे को अलग रखने और नियमित रूप से सफाई बनाए रखने के लिए प्रेरित किया।Dharuhera News

स्वच्छता का दिया संदेश: इस मौके पर नगर पालिका के अधिकारियों ने भी लोगों से अपील की कि वे स्वच्छता अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाएं और अपने आसपास के क्षेत्र को साफ रखने में सहयोग करें। कार्यक्रम को देखने के लिए बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे, जिन्होंने स्वच्छता के संदेश को अपनाने का संकल्प लिया।

 

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now