Haryana crime: रेवाड़ी में 5000 का इनामी सरपंच साथियो सहित यूपी से गिरफ्तार

On: March 19, 2026 2:10 PM
Follow Us:

Haryana crime:  रेवाड़ी शहर में धारूहेड़ा सीआईए ने पांच हजार के इनामी आरोपी सरपंच रविंद्र को उसके तीन साथियों सहित उतर प्रदेश से गुरुवार को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी सरपंच अपने साथियों के साथ यूपी में छिपा हुआ था। माजरा के सरपंच पर भालखी के सरपंच प्रतिनिधि सुरेंद्र उर्फ पहलवान पर 26 जनवरी को जानलेवा हमला करवाने का आरोप है।मामले में पुलिस पहले ही 8 आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है।

भलखी सरपंच प्रतिनिधि पर किया था जानलेवा हमला: डीएसपी सुरेंद्र स्योराण ने मॉडल टाउन थाना में पत्रकारों को इसकी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि आरोपी घटना के बाद से फरार चल रहा था और फोन बंद होने के कारण उसकी लोकेशन भी नहीं मिल पा रही थी। पुलिस ने सरपंच पर पांच हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। धारूहेड़ा सीआईए ने योगेश कुमार के नेतृत्व में टीम बनाकर तीन साथियों सहित आरोपी को यूपी के बरसाना से गिरफ्तार किया।

दोनी के बीच पानी निकासी को लेकर हुआ था

विवाद,:दोनों पक्षों के बीच पानी निकासी को लेकर विवाद चल रहा था। 19 जनवरी को सरपंच रविंद्र हाठी ने अपने साथियों के साथ मिलकर सुरेंद्र पर हमला करने का प्रयास किया था। उसी दिन शाम को आरोपियों ने सुरेंद्र के घर पर तोड़फोड़ भी की। 26 जनवरी को गांव के स्कूल में आयोजित गणतंत्र दिवस समारोह से लौटते समय माजरा रोड के पास कई गाड़ियों में सवार होकर आए आरोपियों ने सुरेंद्र पर हमला कर दिया, जिसका वीडियो भी वायरल हुआ था।

बदमाशो ने फायरिंग का प्रयास भी किया: पुलिस के अनुसार हमले के दौरान आरोपियों ने फायरिंग का प्रयास भी किया, लेकिन मैगजीन निकलने के कारण गोली नहीं चल सकी। मौके से पुलिस ने मैगजीन बरामद की थी। हमले में घायल सरपंच प्रतिनिधि को गंभीर चोटें आईं और डॉक्टरों को उसकी एक टांग काटनी पड़ी।

आरोपियों को लिया रिमांड पर: पुलिस अब गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर रही है और फरारी के दौरान उनकी मदद करने वालों की भी पहचान की जा रही है। पुलिस ने आरोपी को रिमांड कर लिया है ताकि इसरो से जुड़े लोगों का खुलासा हो सके

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now