Rajya Sabha elections 2026 : फाइनल नतीजों में विपक्षी कुनबे को बडा झटका, यहां देखें विजेताओं की लिस्ट

On: March 17, 2026 8:43 PM
Follow Us:
POLITICAL NEWS

Rajya Sabha elections 2026: देश के 10 राज्यों की 37 राज्यसभा सीटों के लिए हुए चुनाव के अंतिम परिणाम सामने आ गए हैं, जिसमें भाजपा के नेतृत्व वाले एनडीए ने स्पष्ट बढ़त हासिल की है। पिछले कई दिनो से पार्टिया हार जीत के समीकरण लगा रही थी। बता दे कि 26 सीटों पर निर्विरोध चुनाव के बाद, 11 सीटों पर हुए मतदान में एनडीए ने 9 सीटों पर जीत दर्ज कर विपक्ष को बड़ा झटका दिया।Rajya Sabha elections 2026

37 सीटों में से एनडीए के खाते में 22 सीटें आईं

बता दे किराज्यसभा चुनाव 2026 में एनडीए का दबदबा रहा है। इस बार 37 सीटों में से एनडीए के खाते में 22 सीटें आईं, जबकि विपक्ष को 15 सीटों से संतोष करना पड़ा। इस नतीजे ने उच्च सदन के राजनीतिक समीकरणों को पूरी तरह बदल दिया है। लेकिन अगर हरियाणा की बात करे तो इस बार बीजेपी की किरकरी हुई है।Rajya Sabha elections 2026

हरियाणा में भाजपा की हैट्रिक फैल

यानि एक सीट भाजपा तो दूसरी सीट कांग्रेस को मिली है। रात को मतदान के बाद काफी ड्रामा हुआ है। भाजपा का कहना था कि दोनो सीटे भाजपा जीत कर हैट्रिक बनाएगी लेकिन भाजपा की हैट्रिक फेल हो गई है।

निर्विरोध चुनाव के बाद बदला पूरा खेल
इन 37 सीटों में से 26 सदस्यों का चुनाव पहले ही निर्विरोध हो चुका था, जहां सत्ता पक्ष और विपक्ष 13-13 की बराबरी पर थे। लेकिन सोमवार को हुए मतदान के बाद तस्वीर पूरी तरह बदल गई। बिहार और ओडिशा जैसे राज्यों में विपक्षी दलों के बीच तालमेल की कमी रही। तेजस्वी यादव और असदुद्दीन ओवैसी के बीच संभावित गठबंधन सफल नहीं हो पाया, वहीं ओडिशा में कांग्रेस और बीजेडी का तालमेल भी एनडीए को रोकने में नाकाम रहा। यानि यहां सफलता नही मिली।

कुल सीट : 37

भाजपा : 22
विपक्ष : 15

किसे फायदा, किसे नुकसान
इस चुनाव के बाद एनडीए को सीधे तौर पर बड़ा फायदा हुआ है। पहले जहां इन 37 सीटों में उसके पास 12 सीटें थीं, अब यह संख्या बढ़कर 22 हो गई है। वहीं विपक्ष की सीटें 25 से घटकर 15 रह गई हैं। भाजपा ने अपनी संख्या 9 से बढ़ाकर 13 कर ली, जबकि कांग्रेस को भी 2 सीटों का फायदा हुआ। हालांकि अन्य विपक्षी दलों को नुकसान उठाना पड़ा, जिसमें आरजेडी, शिवसेना (यूबीटी), सीपीआईएम और बीआरएस जैसी पार्टियां शामिल हैं।

बदलते राजनीतिक संकेत
इन नतीजों को आगामी चुनावी रणनीतियों के लिहाज से काफी अहम माना जा रहा है। एनडीए की बढ़त यह संकेत देती है कि गठबंधन स्तर पर उसकी पकड़ मजबूत हुई है, जबकि विपक्ष को बेहतर तालमेल और रणनीति की जरूरत है। राज्यसभा में बदले ये आंकड़े आने वाले समय में विधायी फैसलों और राजनीतिक समीकरणों पर सीधा असर डाल सकते हैं।Rajya Sabha elections 2026

किस पार्टी को कितनी सीटें मिलीं
एनडीए की 22 सीटों में से भाजपा ने अकेले 13 सीटें जीतीं, जबकि बाकी 9 सीटें सहयोगी दलों के खाते में गईं। इनमें जेडीयू, शिवसेना (शिंदे गुट), एनसीपी (अजित पवार गुट), पीएमके, एआईएडीएमके, यूपीपीएल और अन्य सहयोगी शामिल हैं। वहीं विपक्ष की 15 सीटों में कांग्रेस को 6, टीएमसी को 4, डीएमके को 3, शरद पवार गुट की एनसीपी और बीजेडी कोएक-एक सीट मिली।Rajya Sabha elections 2026

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now