Rewari: धारूहेड़ा: राजकीय महाविद्यालय खरखड़ा में एनएसएस के विशेष सात दिवसीय कैंप का शुभारंभ DHEO डॉक्टर ज्योति यादव ने दीप प्रज्वलित कर किया। यह कैंप 17 मार्च से लेकर 23 मार्च तक DHEO डॉ ज्योति यादव, प्रिंसिपल GCW, सेक्टर 18 एवं गवर्नमेंट कॉलेज खरखड़ा के दिशा निर्देश एवं एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डॉ कविता यादव एवं श्री दीपक कुमार के मार्गदर्शन में ग्राम खरखड़ा के हरिजन बस्ती और वाल्मीकि मोहल्ला में आयोजित करवाया जा रहा है।Rewari
दीप प्रज्वलन के पश्चात स्वयंसेविकाओं ने सरस्वती वंदना की । इसके पश्चात डॉ सुनीता यादव , एसोसिएट प्रोफेसर ,हिंदी विभाग ,के द्वारा Role of NSS volunteer in Nation building and development of Society विषय पर व्याख्यान दिया गया।Rewari

डॉक्टर कविता यादव एनएसएस प्रभारी के द्वारा NSS का Vision एवं एनएसएस कैंप के दौरान आयोजित की जाने वाली गतिविधियों की रूपरेखा प्रस्तुत की। प्रिंसिपल डॉक्टर ज्योति यादव, DHEO Rewari, के द्वारा विद्यार्थियों को Stress management by Breathing excercises विषय पर एक व्याख्यान दिया गया।Rewari
डॉ ज्योति यादव ने स्वयंसेवकों को बताया NOT ME, BUT YOU के सिद्धांत को ‘ना मैं, ना तुम, बल्कि हम’ मैं बदलकर इस कैंप को एक नई ऊर्जा के साथ आगे बढ़ाना है। इसके पश्चात मुख्य अतिथि के द्वारा पौधारोपण किया गया एवं स्वयंसेवकों को कैंप स्थल के लिए रवाना करने हेतु हरी झंडी दिखाई गई। स्वयंसेवकों ने कैंप स्थल पर पहुंचकर साफ सफाई की।
दोपहर के भजन के पश्चात शाम के सत्र में Indira Gandhi University, मीरपुर से डॉक्टर अमित एवं डॉक्टर धर्मवीर के द्वारा योग ध्यान एवं स्वास्थ्य विषय पर स्वयंसेवकों के साथ चर्चा की गई।सभी स्वयंसेवकों के द्वारा योगासन प्रतियोगिता में बढ़ चढ़ कर भाग लिया गया। विजेता सेवायमसेवकों को पुरुस्कृत किया गया। शाम की चाय के पश्चात स्वयंसेवकों ने विभिन्न प्रकार के खेलों में भाग लिया एवं आगामी दिवस के कार्यक्रम लिए रूपरेखा तैयार की।

















