मौसमदिल्लीबिहार विधानसभा चुनाव 2025CET 2025राजस्थानमनोरंजनराशिफलबिजनेसऑटो मोबाइलरेवाड़ीआध्यात्मिकअन्य

हिंदू युवा वा​हिनी ने धारूहेडा में ​निकाली भव्य तिरंगा यात्रा

On: August 16, 2021 4:43 AM
Follow Us:

धारूहेडा: सुनील चौहान। हिंदू युवा वाहिनी की ओर से देश की आजादी का जशन मनाते हुए मंडल अध्यक्ष लालाराम राजपूत के नेतृत्व मे सैकडों कार्यकर्ताओं ने देश भक्ति गीतों के साथ तिरंगा यात्रा निकाली। तिरंगा यात्रा को हरको बैंक के चेयरमैन अरविंद यादव ने रवाना किया। इस मौके पर तिरंगा यात्रा सेक्टर छह हाउसिंग बोर्ड से शुरू होकर सेक्टर चार, छह व बस स्टेंड से नंदरामपुर बास रोड पहुंची।

hindu 4

 

भगत सिंह चौक पर कार्यकताओं ने तिरंगा लहराते हुए बंदे मातरम के नारे लगाते हुए देश की आजादी का जश्न मनाया। भगत सिंह की प्रतिमा पर माल्यापर्ण कर यात्रा जय जयकारों के साथ बास रोड की ओर बढ गईं

hindu 5
जगह जगह हुआ स्वागत: तिरंगा यात्रा का सेक्टर चार, छह, भगत सिंह चौक व बास रोड पर स्वागत किया गया। सुरक्षा व्यवस्था के लिए यात्रा के साथ सेक्टर छह पुलिस बल भी तैनात रहा। तिरंगा यात्रा में पहुंचे हरकों बैंक के चेयरमैन अरबिद यादव, हिंदू युवा वाहिनी के जिला महासचिव सत्य सैनी, भाजपा प्रकोष्ठ के संयोजक सतीश खोला, राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य वरूण यादव, सत्यदेव यादव का स्वागत किया गया।

hindu 6

इस मौके पर भाजपा मंडल अध्यक्ष मनोज सैनी, सीएम विंडों एमिनेंट पर्सन व पूर्व पार्षद राजकुमार सैनी, रामपाल यादव, अतर सिंह पांचाल मंडल महामंत्री प्रेम दास लोधी, राजेश सैनी, देवराज, जीतू, अनिल कुमार, सुरेश कुमार, सुनील जोधवाल, दीपक तिवाडी आदि मौजूद रहे।

hindu 2

P Chauhan

हमारा मकसद देश की ताजा खबरों को जनता तक पहुंचाना है। मै पिछले 5 साल में पत्रकारिता में कार्यरत हूं। मेरे द्वारा राजनीति, क्राइम व मंनोरजन की खबरे अपडेट की जाती है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now