भिवाड़ी : धारूहेड़ा–भिवाड़ी के बीच स्थित Genesis Mall Bhiwadi में उत्तराखंडी फिल्म को लेकर दर्शकों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। 6 तारीख से शुरू हुई इस फिल्म को देखने के लिए लगातार तीन दिनों से बड़ी संख्या में उत्तराखंड समाज के लोग पहुंच रहे हैं। दर्शकों की भारी भीड़ को देखते हुए फिल्म के प्रदर्शन को चार दिन और बढ़ा दिया गया है। अब यह फिल्म वीरवार तक दिखाई जाएगी।
Genesis Mall में फिल्म देखने उमडी भीड
फिल्म का शो प्रतिदिन दोपहर 3:50 बजे से शाम 6:15 बजे तक चल रहा है। खास बात यह है कि धारूहेड़ा, भिवाड़ी, द्वारका और आसपास के क्षेत्रों में रहने वाले उत्तराखंड के लोग अपने परिवार, बच्चों और दोस्तों के साथ इस फिल्म को देखने पहुंच रहे हैं।
उत्तराखंड की संस्कृति, रंग-रूप संगम

बताया जा रहा है कि धारूहेड़ा में पहली बार किसी उत्तराखंडी फिल्म का प्रदर्शन किया जा रहा है, इसलिए लोगों में इसे लेकर खास उत्साह है। फिल्म में उत्तराखंड की संस्कृति, रंग-रूप, बोली-भाषा और वहां के भविष्य को दर्शाया गया है। साथ ही उत्तराखंड से बाहर रहने वाले लोगों को अपने प्रदेश की ओर कैसे आकर्षित किया जा सकता है, इस विषय को भी फिल्म में दिखाया गया है।
फिल्म को लेकर खास उत्साह और जुनून
उत्तराखंड समाज के अध्यक्ष जितेंद्र सिंह नेगी ने कहा कि यह फिल्म उत्तराखंड की संस्कृति, परंपरा और बोली-भाषा को आगे बढ़ाने का सराहनीय प्रयास है। उन्होंने फिल्म के निर्देशक और कलाकारों को इस बेहतरीन प्रस्तुति के लिए धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि पूरे उत्तराखंड समाज में इस फिल्म को लेकर खास उत्साह और जुनून देखने को मिल रहा है
बता दे हरियाणा के धारूहेड़ा व राजस्थान के भिवाड़ी बडी संंखयामें उतराखंड के लोग रह रहे है। ऐसे में यहां पर इस फिल्म के लगाने से आस पास रह रहे लोगों में काफी उत्सा है। इसी के लेकर लोग बडी संख्या में फिल्म देखने पहुचं रहे है। सुबह से फिल्म हॉल में लोगों को भीड लगी रहती
















