LPG Price Hike: आज से इतना महंगा हुआ गैस सिलेंडर, जानिए अपने शहर के नए रेट

On: March 8, 2026 12:54 PM
Follow Us:
gas cylinder

LPG Price Hike : एलपीजी सिलेंडर के दाम बढ़े, घरेलू गैस 60 रुपये महंगी, कमर्शियल सिलेंडर में 114.5 रुपये की बढ़ोतरी

LPG Price Hike: देशभर के उपभोक्ताओं को रसोई गैस की कीमतों में एक बार फिर बढ़ोतरी का झटका लगा है। सरकारी तेल विपणन कंपनियों ने 7 मार्च 2026 से एलपीजी सिलेंडर की नई दरें लागू कर दी हैं। नई दरों के अनुसार घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमत में 60 रुपये की बढ़ोतरी की गई है, जबकि 19 किलो वाले कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम 114.5 रुपये तक बढ़ा दिए गए हैं।LPG Price Hike

 

रसोई को बिगडा बजट: बता दे ईराव व अमेरिका में चल रहे युद्व के चलते इसका सीधी असर पड रहा है। बढ़ोतरी का सीधा असर आम उपभोक्ताओं की रसोई के बजट के साथ-साथ होटल, ढाबे और रेस्टोरेंट जैसे व्यवसायों की लागत पर भी पड़ने वाला है। लोगों का मानना है कि मध्य पूर्व क्षेत्र में जारी सैन्य तनाव और अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल व गैस की कीमतों में आई तेजी का असर घरेलू बाजार पर दिखाई दे रहा है।LPG Price Hike

11 महीने बाद बढे है घरेलु सिलेंडर के रेट: सरकारी रिकॉर्ड के अनुसार घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में यह बढ़ोतरी करीब 11 महीने बाद की गई है। इससे पहले अप्रैल 2025 में कीमतों में बदलाव हुआ था और तब से अब तक दरें स्थिर बनी हुई थीं।

नई दरों के लागू होने के बाद दिल्ली में घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत 913 रुपये तक पहुंच गई है, जबकि जयपुर में इसकी कीमत 916.50 रुपये निर्धारित की गई है। हालांकि प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को मिलने वाली सब्सिडी जारी रहेगी, जिससे आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को कुछ राहत मिलने की उम्मीद है।

व्यापारियों को बड़ा झटका: कमर्शियल गैस सिलेंडर के दामों में हाल के दिनों में तेजी से बढ़ोतरी देखी गई है। 1 मार्च 2026 को ही कमर्शियल सिलेंडर के दाम करीब 28 रुपये बढ़ाए गए थे और इसके छह दिन बाद फिर से 114.5 रुपये की बढ़ोतरी कर दी गई। इस तरह एक सप्ताह के भीतर दो बार कीमतें बढ़ने से व्यापारियों को बड़ा झटका लगा है।LPG Price Hike

रेस्टोरेंट संचालकों को झटका’ बता दे कि अब 19 किलो का कमर्शियल सिलेंडर 1,796.50 रुपये की जगह 1,911 रुपये में मिलेगा। वर्ष 2026 की शुरुआत से अब तक कमर्शियल गैस सिलेंडर के दामों में कुल 302.50 रुपये की वृद्धि हो चुकी है। इससे होटल और रेस्टोरेंट संचालकों की लागत बढ़ना तय माना जा रहा है और आने वाले समय में खाने-पीने की चीजों के दाम भी बढ़ सकते हैं।

राजस्थान के नए गैस सिलेंडर के रेट: राजस्थान व हरियाणा के अन्य शहरों में भी नई दरों के बाद गैस सिलेंडर महंगे हो गए हैं। जोधपुर में घरेलू सिलेंडर करीब 920.50 रुपये और कमर्शियल सिलेंडर 1,922.50 रुपये तक पहुंच गया है। अजमेर में घरेलू सिलेंडर की कीमत 918 रुपये और कमर्शियल सिलेंडर 1,863 रुपये तय की गई है।

कोटा में घरेलू सिलेंडर 934 रुपये और कमर्शियल सिलेंडर 1,952.50 रुपये में उपलब्ध होगा। उदयपुर में घरेलू गैस सिलेंडर 944.50 रुपये और कमर्शियल सिलेंडर 1,980.50 रुपये का हो गया है, जबकि बीकानेर में घरेलू सिलेंडर 924.50 रुपये और कमर्शियल सिलेंडर 1,936.50 रुपये में मिलेगा।

विशेषज्ञों का कहना है कि भारत अपनी ऊर्जा जरूरतों का बड़ा हिस्सा आयात के माध्यम से पूरा करता है, इसलिए अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल और गैस की कीमतों में होने वाले उतार-चढ़ाव का असर सीधे घरेलू बाजार पर पड़ता है।

एलपीजी सिलेंडर के दाम बढ़ने से खासकर मध्यम वर्ग और निम्न आय वर्ग के परिवारों के घरेलू बजट पर अतिरिक्त दबाव पड़ता है। पहले से ही बढ़ती महंगाई का सामना कर रहे लोगों के लिए यह बढ़ोतरी चिंता का विषय बन गई है और गृहिणियों का मासिक रसोई बजट भी प्रभावित हो रहा है।

Sunil Chauhan

मै पिछले दस साल से पत्रकारिता में कार्यरत हूं। जल्दी से जल्दी देश की की ताजा खबरे को आम जनता तक पहुंचाने के साथ समस्याओं को उजाकर करना है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now