सराहनीय : बेटियों के विवाह का शगुन पाकर गदगद हुआ परिवार

On: March 7, 2026 4:51 PM
Follow Us:
सर्वा स्किल फाउंडेशन ट्रस्ट ने रसगण गांव की बेटियों को घरेलू समान के रूप में दिया शगुन

सर्वा स्किल फाउंडेशन ट्रस्ट ने रसगण गांव की बेटियों को घरेलू समान के रूप में दिया शगुन

रेवाड़ी। रसगण गांव के एक गरीब परिवार की खुशी का उस वक्त ठिकाना नहीं रहा जब एक सामाजिक संस्था ने दो बेटियों की शादी के घरेलू जरूरत का सामान शगुन के रूप में पहुंचा दिया। यह परिवार है राजेश राघव का। राजेश और उनकी पत्नी दोनों ही दिव्यांग है और पांच बेटियों का भरण पोषण कर रहे हैं।

 

एक बेटी का विवाह उन्होंने कर दिया और 12 मार्च को दो बेटियों का विवाह है। जैसे ही सामान से भरी गाड़ी घर के बाहर पहुंची, राजेश और उनके परिवार ने संस्था के पदाधिकारियों के प्रति कृतज्ञता प्रकट की।

सर्वा स्किल फाउंडेशन ट्रस्ट
सर्वा स्किल फाउंडेशन ट्रस्ट

दरअसल, यह नेक कार्य सामाजिक सरोकारों को निभाते हुए सर्वा स्किल फाउंडेशन ट्रस्ट ने किया है। ट्रस्ट गरीब परिवारों की बेटियों के विवाह में सहयोग का सराहनीय कार्य करता है। ट्रस्ट की ओर से जरूरतमंद परिवारों की बेटियों को घरेलू उपयोग का आवश्यक सामान भेंट किया जाता है, जिससे नवविवाहित जोड़ों को नए जीवन की शुरुआत करने में सहायता मिल सके।

राजेश ने अपनी बेटियों के विवाह की जानकारी डूंगरवास गांव के समाज सेवी एवं बाबा रुपदास मंदिर कमेटी के सचिव मास्टर सुरेंद्र सिंह के साथ साझा की। मास्टर सुरेंद्र ने राजेश की माली हालत देखते हुए ट्रस्ट की उक्त सेवा का जिक्र किया तो दोनों ट्रस्ट के कार्यालय पहुंच गए। यहां मास्टर सुरेंद्र ने ट्रस्ट के अध्यक्ष तरुण शर्मा को विवाह और राजेश के पारिवारिक हालात के बारे में अवगत कराया। कुछ औपचारिकताओं के बाद ट्रस्ट ने बेटियों के विवाह में सहायता का आश्वासन दिया और शनिवार को वह पूरा भी कर दिया।

तरुण शर्मा ने बताया कि संस्था का उद्देश्य समाज के कमजोर वर्गों की मदद करना और जरूरतमंद परिवारों को सहयोग प्रदान करना है। इसी कड घरेलू राजेश की बेटियों के विवाह के लिए घरेलू उपयोग

Sunil Chauhan

मै पिछले दस साल से पत्रकारिता में कार्यरत हूं। जल्दी से जल्दी देश की की ताजा खबरे को आम जनता तक पहुंचाने के साथ समस्याओं को उजाकर करना है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now