जानिए मोनू मानेसर को कैसे हुई जेल, अब किस दिन रिहा होगें
नासिर जुनैद हत्याकांड मामले में मोहित यादव उर्फ मोनू मानेसर को जयपुर हाईकोर्ट ने बड़ी राहत दी है। हाईकोर्ट ने हत्या के मामले में माेनू मानेसर की जमानत मंजूर कर ली है। हालांकि उसे जेल से बाहर आने में अभी समय लगेगा। उसके बेल बॉन्ड भरने की प्रकिया अधूरी है। इस प्रकिया के पूरी होने बार वह जेल से बाहर आ सकेगा।
जानिए क्या था मामला: एडवोकेट कुलभूषण भारद्वाज ने बताया कि 12 अगस्त 2023 को मोनू मानेसर को गुड़गांव पुलिस ने पटौदी में हुई फायरिंग के मामले में गिरफ्तार किया था। इसके साथ ही उसे नूंह में हुए दंगे के दौरान भड़काउ पोस्ट डालने का भी आरोप था। उसके बाद वह पुलिस की नजरों आ गया था।

नहीं मिली जमानत’: इन दोनो को लेकर मोनू मानेसर को गुड़गांव कोर्ट ने उसे जमानत दे दी थी, लेकिन उसके गिरफ्तार रहते हुए ही राजस्थान पुलिस ने उसे अदालत से नासिर जुनैद हत्याकांड में मुख्य आरोपी बताते हुए ट्रांजिट रिमांड पर लिया था। इतना ही नहीं उसके बाद में राजस्थान कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया। उसी समय से वह राजस्थान जेल में ही बंद है।
मिली राहत‘ बता दे कि गौ तस्करों का पीछा करते हुए उनकी हत्या करने का आरोप भी मोनू मानेसर पर लगा। इसी मामले को लेकर मोनू के खिलाफ राजस्थान में मामल दर्ज है। इस मामले में करीब ढाई साल से माेनू राजस्थान जेल में बंद है। अब हाईकोर्ट जयपुर से जमानत मिलने के बाद परिजनों ने राहत की सांस ली है।

जानिए कौन है मोनू मानेसर‘ मोनू मानेसर कई साल गौरक्षक के नाम से चर्चा में रहा। बता दे कि कई सोशल मीडिया अकाउंट्स पर खुद को एक “गौरक्षक” और सामाजिक कार्यकर्ता बताने वाला मोनू मानेसर 2011 में जिला समन्वयक के रूप में बजरंग दल में शामिल हुआ था।
बीते 4 अगस्त, 2022 को अपने फेसबुक पेज पर अपलोड किए गए एक मोंटाज में मोनू ने लिखा है, “जब तक तोड़ेंगे नहीं, तब तक छोड़ेंगे नहीं।”
इसके अलावा मोनू मानेसर ने हर वीडियो के साथ डाले गए टेक्स्ट में भयंकर मुठभेड़ शब्द का इस्तेमाल किया है। उसने कई जगह लिखा है कि गौ तस्करों के साथ भयंकर मुठभेड़ के बाद गायों को मुक्त करवाया गया है।

हरियाणा में कैसे कैसे बढ़ीं नफ़रती घटनाएं
- बता दे कि मुस्लिम विरोधी मामलों को लेकर हरियाणा का मानेसर और गुड़गांव जिला लगातार सुर्खियों में बना हुआ है।
- जुलाई में मानेसर के एक मंदिर में आयोजित की गई हिंदू समाज की पंचायत में मुस्लिम दुकानदारों और विक्रेताओं के ‘आर्थिक बहिष्कार’ का ऐलान किया गया था।
- राजस्थान उदयपुर में टेलर कन्हैयालाल की हत्या के बाद के विरोध में मानेसर में हिंदू पंचायत में ये फैसला लिया गया।
- गुड़गांव में मुसलमानों के नमाज़ पढ़ने को लेकर बजरंग दल लगातार हंगामा खड़ा करता रहा है। एक घटना दिसंबर 2022 कि है, जब सेक्टर 69 में खाली पड़े मैदान में मुस्लिम समुदाय के लोग नमाज पढ़ने के लिए पहुंचे थे।
- लेकिन अचानक बजरंगदल के दर्जनों कार्यकर्ता सेक्टर 69 के हुड्डा ग्राउंड में पहुंचे और नमाज पढ़ रहे लोगों के साथ मारपीट की।
- अक्टूबर 2022 में गुड़गांव के सेक्टर-37 में नमाज पढ़ने का विरोध करने पर पुलिस ने छह लोगों को हिरासत में लिया था। इतना ही नहीं गंभीरता को समझते हुए दोनों पक्षों की सहमति से नमाज पढ़ने के लिए स्थान भी तय कर दिए थे।


















