धारूहेड़ा की ड्राफ्ट लिस्ट में फर्जीवाड़ा, वोट ठीक कराने के लिए जानिए क्या कागजात है जरूरी?

On: March 5, 2026 7:12 PM
Follow Us:
धारूहेड़ा की ड्राफ्ट लिस्ट में फर्जीवाड़ा, वोट ठीक कराने के लिए जानिए क्या कागजात है जरूरी

धारूहेड़ा: कस्बे में हाल ही में जारी की गई ड्राफ्ट लिस्ट में वोटो को तितर-बितर कर दिया है l चुनाव लड़ने वालों ने बीएलओ से मिलकर यह खेल रचा है। बीएलओ ने अपने घर से ही सूची तैयार कर ड्राफ्ट लिस्ट के लिए भेज दिया है। लिस्ट के अनुसार 23 हज़ार से ज्यादा मतदाता है। 1000 से ज्यादा वोट शिफ्ट कर दी है।

गोपाल ने बताया कि उसकी वोट 11 वार्ड में थी। इस बार ड्राफ्ट लिस्ट उसे बदल दिया गया। अब ठीक करने के लिए नपा के चक्कर काटने पड़ रहे है। जो जिस वार्ड में रहते हैं वोट उसकी उसी वार्ड में होनी चाहिए लेकिन ऐसा धारूहेडा में नहीं है। राजेन्द्र ने कहा कि वार्ड बंदी में खानापूर्ति हुई है l इतना ही नही वार्ड में बाहर के मतदाताओं को शामिल किया हुआ है जो यहां रहते ही नही है।

धारूहेड़ा: कस्बे में हाल ही में जारी की गई ड्राफ्ट लिस्ट में वोटो को तितर-बितर कर दिया है
धारूहेड़ा: कस्बे में हाल ही में जारी की गई ड्राफ्ट लिस्ट में वोटो को तितर-बितर कर दिया है

ऐसे फर्जी वाड़े को लेकर बीएलओ पर करवाई की जाए। सुरेश, मयंक व अनिल ने बताया कि उसकी वोट पिछले चुनाव में वार्ड नंबर 10 में थी जो अब नहीं है l उसने कहा मेरी वोट परिवार से अलग किस वार्ड में कर दी मुझे पता नहीं चल सका । कस्बा के लोगों ने कहा कि यदि वार्ड में बाहरी लोगों को जो उस वार्ड में नहीं रहते उनको नहीं हटाया तो न्यायालय का दरवाजा खटखटाया जाएगा।

बीएलओ की मनमानी से कस्बा के लोग परेशान हो रहे हैं l हर बार वोट को ठीक करवाने के लिए अलग अलग फार्म भरो l इतना ही नही बार बार कागज करवाई करने से लोग परेशान है। लोगों का यह भी आरोप है कि ड्राफ्ट सूची में फोटो ही नहीं है तथा वोटिंग नंबर से सर्च भी नहीं हो रहा है ऐसे में उन्हें वोट ढूंढने में भी बड़ी परेशानी हो रही है।

वोट ठीक लिए क्या-क्या कागज चाहिए : बात दे कि अगर आपके वोट किसी वार्ड से शिफ्ट हो गई है इसके लिए आपको फार्म क भरना होगा उसके साथ आधार कार्ड की फोटो तथा एक स्वयं की फोटो भी लगानी होगी। उसके बाद टीम की ओर से आपको एक तिथि दी जाएगी जिस पर आपको दोबारा से प्रस्तुत होना पड़ेगा। साफ जाहिर है कि अपनी वोट को ठीक करने के लिए आपको एक नहीं दो बार कार्यालय के चक्कर काटने होंगे।

नगर पालिका में सभी वार्डों के वोटिंग लिस्ट को ठीक करने के लिए कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है वे अपने दावे यहां पर दे सकते हैं उनके वोट ठीक कर दी जाएगी।
सुमित शर्मा, नपा सचिव धारूहेड़ा

Sunil Chauhan

मै पिछले दस साल से पत्रकारिता में कार्यरत हूं। जल्दी से जल्दी देश की की ताजा खबरे को आम जनता तक पहुंचाने के साथ समस्याओं को उजाकर करना है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now