Dharuhera News : वीर सावरकर बस्ती महेश्वरी में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की शताब्दी यात्रा के उपलक्ष्य में हिंदू सम्मेलन आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य हिंदू समाज की एकता को मजबूत करना और सांस्कृतिक चेतना को सशक्त बनाना रहा। कार्यक्रम की शुरुआत नगर संयोजक सुभाष द्वारा अधिकारियों के परिचय के साथ हुई, जिसके बाद सामूहिक रूप से हनुमान चालीसा का पाठ किया गया। Dharuhera News
सम्मेलन की अध्यक्षता डॉ. प्रवीण सोनी ने की, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित बलराज ने ओजस्वी संबोधन दिया। अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में उन्होंने कहा कि हिंदू समाज को अपनी सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित रखते हुए वर्तमान समय की चुनौतियों का सामना करना होगा। Dharuhera News

उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने बीते 100 वर्षों में सेवा, अनुशासन और राष्ट्रभक्ति के माध्यम से समाज को संगठित करने और दिशा देने का कार्य किया है। अपने संबोधन में उन्होंने संघ की शताब्दी यात्रा का उल्लेख करते हुए पंच परिवर्तन के सिद्धांतों—सामाजिक समरसता, कुटुंब प्रबोधन, पर्यावरण संरक्षण, स्वदेशी जीवनशैली और नागरिक कर्तव्यों के प्रति जागरूकता—पर विशेष जोर दिया। उनका कहना था कि इन मूल्यों को अपनाकर समाज आत्मनिर्भर और सशक्त बन सकता है।
सम्मेलन के दौरान वक्ताओं ने धर्मांतरण, सांस्कृतिक चुनौतियों और सामाजिक एकता जैसे मुद्दों पर भी अपने विचार रखे। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित जनसमूह ने वक्ताओं के विचारों का तालियों के साथ स्वागत किया। आयोजकों ने कहा कि इस प्रकार के आयोजनों के माध्यम से समाज में जागरूकता और संगठन की भावना को और मजबूत किया जाएगा।इस मौके पर राजेश सैन , दलवीर, जितेंद्र यादव, सचिन शास्त्री व धर्मपाल श्योराण मौजूद रहे। Dharuhera News

















