Breaking News: रेवाड़ी जिले के गांव माजरा स्थित निर्माणाधीन अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान रेवाड़ी में ग्रुप ए श्रेणी के विभिन्न पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। संस्थान प्रशासन की ओर से जारी विज्ञापन के अनुसार यह नियुक्तियां प्रतिनियुक्ति के आधार पर की जाएंगी। अधिकारियों का कहना है कि संस्थान में ओपीडी सेवाएं शुरू करने की दिशा में तेजी से कार्य चल रहा है और आवश्यक प्रशासनिक व तकनीकी ढांचा तैयार किया जा रहा है। ऐसे में इन पदों पर भर्ती को महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
जारी विज्ञापन के तहत चिकित्सा अधीक्षक, अधीक्षक अभियंता, कार्यकारी अभियंता सिविल, कार्यकारी अभियंता विद्युत और वरिष्ठ लेखा अधिकारी जैसे पद शामिल हैं। चिकित्सा अधीक्षक के एक पद के लिए अधिकतम आयु सीमा 58 वर्ष निर्धारित की गई है, जबकि अन्य अधिकांश पदों के लिए अधिकतम आयु सीमा 56 वर्ष रखी गई है। सभी पदों के लिए वेतन स्तर केंद्र सरकार के निर्धारित पे लेवल के अनुसार रहेगा। प्रत्येक श्रेणी में एक एक पद पर नियुक्ति की जानी है।एम्स प्रशासन के अनुसार इच्छुक और पात्र उम्मीदवार निर्धारित प्रारूप में आवेदन कर सकते हैं। यह रेवाड़ी एम्स के लिए पहली औपचारिक भर्ती मानी जा रही है।
अधिकारियों ने संकेत दिए हैं कि आगामी चरण में तकनीकी और गैर तकनीकी श्रेणियों के अन्य पदों के लिए भी विज्ञापन जारी किए जाएंगे, जिससे संस्थान में चिकित्सा सेवाएं चरणबद्ध तरीके से शुरू की जा सकें। स्थानीय स्तर पर इस भर्ती प्रक्रिया को स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार की दिशा में सकारात्मक पहल के रूप में देखा जा रहा है।
Breaking News: रेवाडी AIIMS में निकली भर्ती, फ़टाफ़ट करे अप्लाई
On: February 28, 2026 7:08 AM


















