Bollywood” धर्मेन्द्र बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता थे। उन्होंने कई दशकों तक बॉलीवुड में राज किया।
निधन से पहले भी वह फिल्मों में सक्रिय थे और आखिरी समय तक काम करते रहे। पिछले साल उनका निधन हुआ था। उनके जाने के बाद परिवार अब भी गम में डूबा है। सनी देओल अक्सर मीडिया में अपने पिता को लेकर बात करते हैं और कई बार भावुक भी हो जाते हैं। बॉर्डर 2 के प्रमोशन के दौरान पिता की याद आने पर सनी देओल की आंखों से आंसू तक निकल आए थे। हेमा मालिनी ने भी बताया कि वह भी अक्सर रो पड़ती हैं।
सनी देओल की मां से शादी के बाद धर्मेन्द्र ने हेमा मालिनी से शादी की थी।
हालांकि हेमा मालिनी से शादी करने के बाद भी धर्मेन्द्र ने सनी की मां को तलाक नहीं दिया था। धर्मेन्द्र दोनों पत्नियों से दिल से प्यार करते थे। इसी वजह से आज भी उनकी पत्नी हेमा मालिनी उन्हें भूल नहीं पा रही हैं। धर्मेन्द्र के निधन के बाद हेमा मालिनी अक्सर भावुक हो जाती हैं।
हाल ही में हेमा मालिनी ने हिन्दुस्तान टाइम्स से बातचीत की। इस बातचीत में उन्होंने कहा, “यह मान पाना मुमकिन नहीं है कि वह अब नहीं रहे। यह सोचकर मैं रो पड़ती हूं। लेकिन हमें इस दुख से बाहर निकलना होगा। मैं एक मजबूत इंसान हूं, लेकिन आप कितने भी मजबूत क्यों न हों, ऐसा दुख आपको तोड़ देता है।”
आगे हेमा मालिनी ने कहा 24 फरवरी को उनके गुजरने के तीन महीने पूरे हो गए। सभी सहयोगी, स्पॉट बॉय — हर कोई बहुत दुखी है। वे मेरे पास आते रहते हैं और कहते हैं, “साहब की याद आ रही है, मैं साहब को चाय देता था।” तो आप समझ सकते हैं कि हम उन्हें कितना मिस कर रहे हैं। Bollywood

















