Bhiwadi Blast: राजस्थान की भिवाड़ी पुलिस को एक बडी सफलता मिली है। खैरथल–तिजारा जिले के भिवाड़ी स्थित खुशखेड़ा–करौली औद्योगिक क्षेत्रमें गत 16 फरवरी को हुए अवैध पटाखा फैक्ट्री विस्फोट मामले में मुख्य आरोपी हेमंत सचदेवा को दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया हैै। बता दे इस इस भीषण हादसे में सात मजदूरों की जिंदा जलकर मौत हो गई थी, जबकि चार घायल हो गए थे हादसे के बाद भी मालिक फरार चल रहा था।Bhiwadi Blast
पुछताछ में कई खुलासे: खैरथल एसपी मनीष कुमार ने बताया कि जांच में कई अहम खुलासे सामने आए हैं। बता दे कि इस पूरे नेटवर्क से जुड़े कुछ अन्य लोगों के नाम भी सामने आ रहे हैं, जिनको को जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा।Bhiwadi Blast

दिल्ली से हुई हेमंत सचदेवा की गिरफ्तारी: बता दें कि पहले पुलिस ने फैक्ट्री संचालक हेमंत कुमार शर्मा और सुपरवाइजर अभिनंदन तिवारी को घटना के दूसरे ही दिन गिरफ्तार कर लिया था.खैरथल–तिजारा एसपी मनीष कुमार ने बताया कि हेमंत सचदेवा को दिल्ली स्थित उसके घर से दबिश देकर पकड़ा और फिर भिवाड़ी लाया गया। उसे कोर्ट में पेश कर रिमांड मांगा गया है।
एसपी ने बताया कि शुरुआती FIR में प्लॉट मालिक राजेंद्र कुमार का नाम था, लेकिन हेमंत सचदेवा का नाम शामिल नहीं था। गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ के दौरान उसका नाम सामने आने के बाद पुलिस ने उसे मुख्य आरोपी को दिल्ली में दबीश देकर काबू किया है।

















