Home Haryana News Breaking News: यूजीसी के नए कानून के विरोध में स्वर्ण समाज ने...

Breaking News: यूजीसी के नए कानून के विरोध में स्वर्ण समाज ने की नारेबाजी

0
2
यूजीसी के नए कानून के विरोध में स्वर्ण समाज ने की नारेबाजी
यूजीसी के नए कानून के विरोध में स्वर्ण समाज ने की नारेबाजी

Breaking News: धारूहेड़ा: सेक्टर-6 स्थित महाराणा पार्क रविवार को स्वर्ण समाज की एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में राजपूत, ब्राह्मण, बनिया, यादव एवं जाट समाज के लोगों ने एकजुट होकर भाग लिया। बैठक का मुख्य उद्देश्य यूजीसी द्वारा लाए गए नए कानून का विरोध दर्ज कराना रहा।Breaking News

सभी समाजों ने एक स्वर में इस कानून को काला कानून बताते हुए इसे तुरंत वापस लेने की मांग की। वक्ताओं ने कहा कि यदि सरकार ने यह कानून वापस नहीं लिया, तो स्वर्ण समाज भारतीय जनता पार्टी का बहिष्कार करेगा और आने वाले समय में पार्टी से दूरी बनाएगा। बैठक शांतिपूर्ण एवं अनुशासित तरीके से संपन्न हुई और अंत में सभी उपस्थित लोगों ने “भारत माता की जय” के नारों के साथ बैठक का समापन किया।Breaking News

इस बैठक में राजपूत महासभा के अध्यक्ष चरण सिंह छोकर, वीर सिंह राणा, लाल राजपूत, जितेंद्र सिंह नेगी, जितेंद्र सिंह छोकर, राजपाल तोमर, रण सिंह शेखावत, दीपक तिवारी, डॉ. राजकुमार यादव सहित समाज के अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।