Speical News: खाटू श्याम जाने वाले श्रऋालुओं के लिए बडी खुशी की खबर है। खाटू में लगने वाले फाल्गुनी मेले का लेकर रेलवे ने विशेष रेल सेवाओं की घोषणा की है। रेवाड़ी-रींगस-रेवाड़ी की दो जोड़ी और जयपुर-भिवानी-जयपुर एक्सप्रेस स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया जाएगा।
16 फरवरी से 28 फरवरी तक ये ट्रेन चलेगी: बता दे कि गाड़ी संख्या 09733 जयपुर-भिवानी एक्सप्रेस स्पेशल 16 फरवरी से 28 फरवरी 2026 तक 13 फेरों में संचालित होगी। यह जयपुर से सुबह 7 बजे रवाना होकर दोपहर 2:20 बजे भिवानी पहुंचेगी।Speical News
वापसी में, गाड़ी संख्या 09734 भिवानी-जयपुर एक्सप्रेस स्पेशल भिवानी से 4:05 बजे चलकर रात 11:25 बजे जयपुर पहुंचेगी।
20 फरवरी से 28 फरवरी तक ये चलेगी: उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी शशि किरण के अनुसार गाड़ी संख्या 09633 रेवाड़ी-रींगस एक्सप्रेस स्पेशल 20 फरवरी से 28 फरवरी 2026 तक कुल 9 फेरों में चलेगी। यह ट्रेन रेवाड़ी से रात 10:50 बजे रवाना होकर 1:45 बजे रींगस पहुंचेगी।
वापसी में, गाड़ी संख्या 09634 रींगस-रेवाड़ी एक्सप्रेस स्पेशल 21 फरवरी से 1 मार्च 2026 तक 9 फेरों में संचालित होगी। यह रींगस से 2:05 बजे चलकर सुबह 5:10 बजे रेवाड़ी पहुंचेगी।
इन स्टेशनों पर होगा ठहराव
इस ट्रेन का ठहराव अटेली, नारनौल, डाबला, नीम का थाना, कावंट और श्रीमाधोपुर स्टेशनों पर रहेगा। इस रेल सेवा में डेमू रैक के 16 डिब्बे शामिल होंगे।
एक अन्य विशेष सेवा, गाड़ी संख्या 09637 रेवाड़ी-रींगस एक्सप्रेस स्पेशल भी 20 फरवरी से 28 फरवरी तक 9 फेरों में चलेगी। यह रेवाड़ी से सुबह 11 बजे रवाना होकर दोपहर 2:20 बजे रींगस पहुंचेगी।
इसी अवधि में, गाड़ी संख्या 09638 रींगस-रेवाड़ी एक्सप्रेस स्पेशल रींगस से 2:55 बजे चलकर शाम 6:20 बजे रेवाड़ी पहुंचेगी।
यहां होगा ठहराव’ बता दे इस ट्रेन का कुंड, काठूवास, अटेली, नारनौल, अमरपुर जोरासी, निजामपुर, डाबला, मावडां, नीम का थाना, कावंट और श्रीमाधोपुर स्टेशनों पर होगा। इन ट्रेनों में कुल 10 डिब्बे शामिल होंगे।
16 फरवरी से 28 फरवरी तक 13 फेरों में संचालित होगी
इसके अतिरिक्त, गाड़ी संख्या 09733 जयपुर-भिवानी एक्सप्रेस स्पेशल 16 फरवरी से 28 फरवरी 2026 तक 13 फेरों में संचालित होगी। यह जयपुर से सुबह 7 बजे रवाना होकर दोपहर 2:20 बजे भिवानी पहुंचेगी।
वापसी में, गाड़ी संख्या 09734 भिवानी-जयपुर एक्सप्रेस स्पेशल भिवानी से 4:05 बजे चलकर रात 11:25 बजे जयपुर पहुंचेगी।
















