मौसमदिल्लीबिहार विधानसभा चुनाव 2025CET 2025राजस्थानमनोरंजनराशिफलबिजनेसऑटो मोबाइलरेवाड़ीआध्यात्मिकअन्य

हरियाणा के इन जिलों में लागू हुई धारा 163, स्पेशल पुलिस की 9 कंपनियां तैनात

On: January 10, 2026 9:29 PM
Follow Us:

हरियाणा: देश के मुख्य न्यायाधीश (CJI) जस्टिस सूर्यकांत शुक्रवार को हरियाणा के हांसी और हिसार के दौरे पर रहेंगे। वे दो दिनों तक हिसार में प्रवास करेंगे। सुरक्षा व्यवस्था के तहत 3 IPS अधिकारी, 11 DSP और पुलिस की 9 कंपनियां तैनात की गई हैं।

क्या है कार्यक्रम: बता दे कि शाम करीब 5 बजे हिसार के लघु सचिवालय परिसर पहुंचेंगे, जहां वे 316 नए अधिवक्ता चैंबरों का उद्घाटन करेंगे। उद्घाटन के उपरांत अदालत परिसर में आयोजित एक अन्य कार्यक्रम में भी उनकी सहभागिता रहेगी।

यह भी पढ़ें  Haryana News: 2015 में हुई थी बाइपास की घोषणा, 7 साल बाद भी नहीं लगी एक भी ईंट, कोसली विधायक रखी विधानसभा में मांग

कड़े सुरक्षा इंतजाम: मुख्य न्यायाधीश के दौरे को देखते हुए जिला प्रशासन ने हिसार और हांसी में धारा 163 लागू कर दी है। सुरक्षा व्यवस्था के तहत 3 IPS अधिकारी, 11 DSP और पुलिस की 9 कंपनियां तैनात की गई हैं। कार्यक्रम को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। इस अवसर पर पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट के करीब 50 न्यायाधीश भी मौजूद रहेंगे।

जानिए कौन है सूर्यकांत: बता दें कि 10 फरवरी 1962 को हरियाणा के हिसार में जन्मे जस्टिस सूर्यकांत आज देश के 53वें मुख्य न्यायाधीश हैं। हाल ही में राष्ट्रपति भवन में आयोजित समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने उन्हें पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय मंत्री और कई गणमान्य हस्तियां मौजूद रहीं।

यह भी पढ़ें  Haryana Labour Copy Yojana: हरियाणा में लेबर कॉपी बनवाने पर क्या क्या मिलते हैं फायदे, देखिये पूरी लिस्ट

जस्टिस सूर्यकांत का हिसार से गहरा नाता रहा है। मुख्य न्यायाधीश बनने से पहले भी वे अपने गांव पेटवाड़ आ चुके हैं। उन्होंने राजकीय महाविद्यालय हिसार से शिक्षा प्राप्त की और हिसार बार एसोसिएशन में करीब छह महीने तक वकालत की प्रैक्टिस भी की थी।

 

Sunil Chauhan

मै पिछले दस साल से पत्रकारिता में कार्यरत हूं। जल्दी से जल्दी देश की की ताजा खबरे को आम जनता तक पहुंचाने के साथ समस्याओं को उजाकर करना है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now