Political News Haryana: जेजेपी ने किया संगठन विस्तार, जानिए किसकों क्या मिली जिम्मेदारी

On: January 10, 2026 8:56 PM
Follow Us:
JJP

 

Political News Haryana: जननायक जनता पार्टी (जेजेपी) ने संगठन को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए प्रदेश और जिला स्तर पर व्यापक नियुक्तियां की हैं। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अजय सिंह चौटाला, पूर्व उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला, प्रदेश अध्यक्ष बृज शर्मा, राष्ट्रीय संगठन सचिव राजेंद्र लितानी सहित वरिष्ठ नेताओं के विचार-विमर्श के बाद 21 पदाधिकारियों की सूची जारी की गई है।

इंद्र सिंह फौजी को दिया ये पद: बता दे हाल में जारी की गई सूची के अनुसार हरी सिंह दहिया को जेजेपी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी का सदस्य नियुक्त किया गया है, जबकि इंद्र सिंह फौजी को राष्ट्रीय कार्यकारिणी में विशेष आमंत्रित सदस्य बनाया गया है। पार्टी नेतृत्व का मानना है कि इन नियुक्तियों से संगठन को अनुभव और जमीनी पकड़ दोनों का लाभ मिलेगा।Political News Haryana

हांसी में सोंपी नई जिम्मेदारी: नवगठित हांसी जिले में जेजेपी ने संगठन को सशक्त करने के लिए कई अहम नियुक्तियां की हैं। अमित बूरा को हांसी जिला अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है। नारनौंद विधानसभा क्षेत्र में ईश्वर सिंघवा और हांसी विधानसभा क्षेत्र में राजेंद्र सोरखी को हलका अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। इसके साथ ही विभिन्न प्रकोष्ठों में भी जिम्मेदारियां तय की गई हैं, जिनमें सुरेंद्र फौजी को किसान प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष, रामकुमार भट्ट को पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष, रामफल धानक को अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष और हर्ष दूहन को युवा जिला अध्यक्ष बनाया गया है।

हिसार में सोंपी नई जिम्मेदारी: हिसार जिले में भी जेजेपी ने बड़ा संगठनात्मक फेरबदल किया है। अनिल बालकिया को हिसार जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। विधानसभा क्षेत्रों में नरेश पूनिया को उकलाना, विपिन गोयल को हिसार, सुनील मूंड को आदमपुर, सत्यवान कुहाड़ को बरवाला और सरपंच राजेश झाझड़िया को नलवा हलका अध्यक्ष बनाया गया है।

नए जिलाध्यक्ष नियुक्त: हिसार जिले में प्रकोष्ठ स्तर पर भी नई नियुक्तियां की गई हैं। भागबीर बेनीवाल को किसान प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष, अनिल शर्मा को युवा जिला अध्यक्ष, सुमन श्योराण को महिला प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष और सतबीर सरपंच को पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष बनाया गया है। अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ में रोहताश कुंडल को जिला प्रभारी और विजेंद्र धानक को जिला अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है।

 

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now