हरियाणा में भ्रष्टायार चरम सीमा है। जिस टीम को नशा तस्करों को पकडने की जिम्मेदारी सोंपी है जब वही चोर होगा तो ये कैसे रूकेगा। हरियाणा के सिरसा जिले में भ्रष्टाचार के खिलाफ एंटी करप्शन ब्यूरो ने शुक्रवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए एंटी नारकोटिक्स यूनिट में तैनात एक पुलिसकर्मी को रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान गुरमेश के रूप में हुई है, जो एंटी नारकोटिक्स यूनिट सिरसा में एसपीओ के पद पर तैनात था।
सैटिंग का कमाल: ACB की इस कार्रवाई से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है और पूरे मामले को गंभीरता से लिया जा रहा है पुलिसकर्मी पर नशा तस्करी से जुड़े एक मामले में सेटिंग करने के बदले रिश्वत मांगने का आरोप है। शिकायतकर्ता सिरसा जिले के एक गांव का रहने वाला बताया जा रहा है, जिसने एसीबी को शिकायत दी थी कि आरोपी उससे मामले को दबाने के नाम पर 20 हजार रुपये की मांग कर रहा है। शिकायत की सत्यता जांचने के बाद ACB ने जाल बिछाने की योजना बनाई और आरोपी को रंगेहाथ पकड़ने के लिए ट्रैप लगाया गया।
ये पकडा गया: मुताबिक तय योजना के तहत आरोपी पुलिसकर्मी ने शिकायतकर्ता को सिरसा के ऑटो मार्केट में बुलाया था। जैसे ही आरोपी ने शिकायतकर्ता से 20 हजार रुपये की रिश्वत ली, मौके पर पहले से तैनात एसीबी टीम ने उसे पकड़ लिया। टीम ने तुरंत आरोपी को हिरासत में लेकर आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू की। रिश्वत की रकम भी मौके से बरामद कर ली गई है।
आरोपी गुरमेश इससे पहले भी एक पुलिस चौकी में तैनात रह चुका है और हाल ही में एंटी नारकोटिक्स यूनिट सिरसा में उसकी ड्यूटी लगाई गई थी। एसीबी अधिकारियों का कहना है कि प्रारंभिक जांच में आरोपी की भूमिका संदिग्ध पाई गई है और उससे जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच की जा रही है। फिलहाल एसीबी ने आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी से गहन पूछताछ की जा रही है

















