Haryana Crime: रेवाड़ी में इस मकान को क्यो किया सील, कारण जानकर चोक जायेगे आप

On: January 8, 2026 3:20 PM
Follow Us:
Haryana News: हरियाणा ​के जिला रेवाड़ी के कस्बा बावल में नपा टीम ने बडी कार्रवाई की है

Haryana Crime: हरियाणा ​के जिला रेवाड़ी के कस्बा बावल में नपा टीम ने बडी कार्रवाई की है। टीम ने वार्ड नंबर 12 के अंतर्गत रिहायशी क्षेत्र में मकान के अंदर चल रहे वेल्डिंग के कार्य को नगर पालिका की ओर से सील कर दिया। जैसे ही टीम ने मकान को सील किया तो अफरा तफरी मच गई।

उपमंडल अधिकारी मनोज कुमार ने आधार पर बावल नगर पालिका सचिव अनिल कुमार की अगुवाई में ये कार्रवाई की गई। कृषि विकास अधिकारी डॉ. मनोज कुमार को इसके लिए ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया था। इस मौके पर नगर पालिका के एमई सुनील कुमार, पुलिस टीम मौजूद रही।Haryana News

जानिए क्यों किया सील: नगर पालिका के सचिव अनिल कुमार ने बताया कि वार्ड संख्या 12 के रिहायशी क्षेत्र में पड़ोसियों महेंद्र कुमार राठी, दीवान सिंह आदि के द्वारा दी गई सीएम विंडो पर शिकायत दी गई थी। उसके बाद दुकानदार को पालिका द्वारा नोटिस देने के बाववजूद कार्य जारी रखा। इसी को लेकर सील करना पड़ा।

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now