हरियाणा में नए DGP के आते ही एक्शन मोड : इस जिले में 22 SHO बदले

On: January 5, 2026 8:08 PM
Follow Us:
हरियाणा में नए DGP के आते ही एक्शन मोड : इस जिले में 22 SHO बदले

हरियाणा में नए पुलिस महानिदेशक (Ajay single) के कार्यभार संभालते ही पुलिस विभाग में बड़े स्तर पर प्रशासनिक सख्ती देखने को मिल रही है। डीजीपी के स्पष्ट निर्देशों के बाद गुरुग्राम पुलिस कमिश्नर विकास अरोड़ा ने जिले में थाना प्रभारियों के व्यापक तबादले कर दिए हैं। इस फैसले को कानून व्यवस्था को और मजबूत करने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।

 

गुरुग्राम पुलिस कमिश्नरेट में किए गए इस बड़े फेरबदल के तहत कुल 22 इंस्पेक्टरों को इधर से उधर किया गया है। इनमें कई ऐसे थाना प्रभारी भी शामिल हैं, जिन्हें वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों के करीबी माना जाता है। तबादलों की सूची में शहर के संवेदनशील और महत्वपूर्ण थानों के नाम भी शामिल हैं, जिससे यह साफ संकेत मिल रहा है कि नई पुलिस नेतृत्व व्यवस्था जमीनी स्तर पर बदलाव के मूड में है।

कौन कहां गया – देखें क्या किया बदलाव

  • DLF फेस-1 थाना:
  • SHO राजेश कुमार → सेक्टर-40
  • सुशांत लोक के SHO मनोज कुमार → DLF फेस-1
  • सुशांत लोक थाना:
  • पुलिस लाइन से अमन कुमार को नया SHO बनाया गया
  • सेक्टर-65 थाना:
  • अजयवीर की जगह रामबीर को SHO नियुक्त
  • DLF फेस-2 थाना:
  • SHO मनोज को ट्रैफिक थाने में भेजा
  • जितेंद्र को नया SHO बनाया गया (पूर्व में फर्रुखनगर SHO)
  • सेक्टर-53 थाना:
  • मानेसर से सतेंद्र को SHO की जिम्मेदारी
  •  DLF फेस-2 के SHO रवि, सेक्टर-65 के अजयवीर,
  • मानेसर समेत करीब डेढ़ दर्जन थानों के SHO का ट्रांसफर किया गया है।
  • कई अधिकारियों को अन्य जिलों या पुलिस लाइन में शिफ्ट किया गया है।

क्या बोले डीजीपी‘ पुलिस कमिश्नर कार्यालय की ओर से जारी आधिकारिक बयान में कहा गया है कि यह फेरबदल पूरी तरह से रूटीन प्रशासनिक प्रक्रिया के तहत किया गया है। इसमें किसी भी तरह का दंडात्मक या विशेष कारण नहीं बताया गया है। अधिकारियों का कहना है कि समय-समय पर तबादले होते रहते हैं, ताकि पुलिसिंग में पारदर्शिता बनी रहे और किसी एक स्थान पर लंबे समय तक तैनाती से उत्पन्न समस्याओं से बचा जा सके

Sunil Chauhan

मै पिछले दस साल से पत्रकारिता में कार्यरत हूं। जल्दी से जल्दी देश की की ताजा खबरे को आम जनता तक पहुंचाने के साथ समस्याओं को उजाकर करना है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now