Motorola Edge 50 Pro” नई साल पर अगर आप कोई फोन लेना चाहते है तो सस्ता फोन लेने का सुनहरा मौका है। Motorola Edge 50 Pro पर Amazon ने बड़ी छूट की पेशकश की है, जिससे यह प्रीमियम फीचर्स वाला स्मार्टफोन अब काफी किफायती दाम में उपलब्ध हो गया है। बता दे जिस समय लॉच हुआ था उसक समस इसकी कीमत 36 हजार से ज्यादा थी जबकि अब महज 24 हजार से आप आसानी से ले सकते है। जनिए इसकी लिए क्या करना होगा।
Motorola Edge 50 Pro भारी छूट’ दमदार डिस्प्ले, भरोसेमंद परफॉर्मेंस और 125W की फास्ट चार्जिंग के चलते यह फोन मिड-प्रीमियम सेगमेंट में पहले ही चर्चा में रहा है। अब भारी डिस्काउंट के साथ यह डील उन यूजर्स के लिए खास मानी जा रही है, जो फ्लैगशिप जैसे फीचर्स कम कीमत में चाहते हैं। Motorola Edge 50 Pro
Motorola Edge 50 Pro का 12GB रैम और 256GB स्टोरेज वाला वेरिएंट भारत में 35,999 रुपये में लॉन्च हुआ था। फिलहाल Amazon पर इसका ब्लैक ब्यूटी कलर मॉडल 23,985 रुपये में लिस्ट किया गया है। इस तरह सीधे 12,014 रुपये की कटौती मिल रही है। इसके अलावा एक्सचेंज ऑफर के तहत पुराने स्मार्टफोन के बदले 22,500 रुपये तक की अतिरिक्त छूट भी मिल सकती है।

हालांकि एक्सचेंज वैल्यू फोन की कंडीशन और मॉडल पर निर्भर करेगी। ग्राहकों के लिए नो-कॉस्ट EMI और कुछ बैंक ऑफर्स का विकल्प भी मौजूद है, जिससे फोन खरीदना और आसान हो जाता है। फीचर्स की बात करें तो Motorola Edge 50 Pro में 6.7 इंच का कर्व्ड pOLED डिस्प्ले दिया गया है।
Motorola Edge 50 Pro जो 1.5K रेजोल्यूशन, 144Hz रिफ्रेश रेट और HDR10+ सपोर्ट के साथ आता है। डिस्प्ले की पीक ब्राइटनेस 2000 निट्स तक जाती है, जिससे तेज धूप में भी स्क्रीन साफ नजर आती है। यह फोन कलर एक्यूरेसी के मामले में भी बेहतर अनुभव देता है, जो वीडियो स्ट्रीमिंग और गेमिंग के शौकीनों के लिए खास है।
Motorola Edge 50 Pro परफॉर्मेंस के लिए इसमें Qualcomm Snapdragon 7 Gen 3 प्रोसेसर दिया गया है, जिसे 12GB रैम और 256GB इंटरनल स्टोरेज के साथ जोड़ा गया है। फोन में 4500mAh की बैटरी मिलती है, जो 125W वायर्ड फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। कंपनी का दावा है कि यह बैटरी कुछ ही मिनटों में काफी हद तक चार्ज हो जाती है, जिससे डेली यूज में बार-बार चार्जिंग की चिंता नहीं रहती।
50MP का फ्रंट कैमरा’ कैमरा सेक्शन में Motorola Edge 50 Pro ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप के साथ आता है। इसमें OIS सपोर्ट वाला 50MP का प्राइमरी कैमरा, 13MP का अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 3x ऑप्टिकल जूम के साथ 10MP का टेलीफोटो लेंस शामिल है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 50MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है। कुल मिलाकर डिस्काउंट के साथ यह डील उन यूजर्स के लिए फायदेमंद मानी जा रही है, जो एक ऑलराउंडर प्रीमियम स्मार्टफोन खरीदने की योजना बना रहे हैं।

















