Rewari News: जनहित कल्याण समिति ने धारूहेड़ा में वितरित किए गर्म कपड़े

On: December 29, 2025 2:48 PM
Follow Us:
जनहित कल्याण समिति की ओर से यहां स्थित आंगनवाड़ी केंद्र में जरूरतमंद बच्चों और महिलाओं को गर्म कपड़े वितरित किए गए।

Rewari News: धारूहेड़ा: मालपुरा गांव की कोशिक कॉलोनी में सोमवार को सामाजिक सरोकार की एक सराहनीय पहल देखने को मिली। जनहित कल्याण समिति की ओर से यहां स्थित आंगनवाड़ी केंद्र में जरूरतमंद बच्चों और महिलाओं को गर्म कपड़े वितरित किए गए। इस मौके पर समाज सेवी डा अरमेंद्र बतौर मुख्य अतिथि मौजूद रहे।Rewari News

समिति के प्रधान केके पांडेय ने बताया कि समिति की ओर से हर साल जरूरत मंदो को स्वेटर, जैकेट और अन्य गर्म वस्त्र वितरित किया जाता है। प्रधान ने बताया कि समिति की ओर से रक्तदान शिविर, स्वास्थ्य जांच शिविर, सफाई अभियान, पौधारोपण व अन्य सामाजिक कार्य करवाए जाते है।Rewari News

जनहित कल्याण समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि सर्दी के मौसम में गरीब और जरूरतमंद परिवारों को सबसे अधिक परेशानी होती है, खासकर छोटे बच्चों को ठंड से बचाना एक बड़ी चुनौती बन जाता है। इसी को ध्यान में रखते हुए समिति ने यह अभियान चलाया है। उन्होंने कहा कि समाज के सक्षम लोगों को आगे आकर जरूरतमंदों की मदद करनी चाहिए, ताकि कोई भी बच्चा ठंड के कारण बीमार न पड़े।

आंगनवाड़ी कार्यकर्ता ने भी समिति के इस प्रयास की प्रशंसा की। इस मौक पर हरिनाथ चौधरी, संतोष झा, प्रदीप, रतनख् तारकेश्वर, इंद्रजीत व स्वरूव आदि मोजूद रहे।
धारूहेड़ा: आंगनवाडी में गर्म कपडे वितरित करते हुए

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now