धारूहेड़ा: संत कबीर सीनियर सेकेंडरी स्कूल में 36वां वार्षिक महोत्सव उत्साह और गरिमामय माहौल में मनाया गया। कार्यक्रम में स्वामी विवेकानंद फाउंडेशन नारनौल के अध्यक्ष विवेक भारती मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। महोत्सव का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ किया गया, जिसके बाद विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से दर्शकों का मन मोह लिया। Breaking News
कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने देशभक्ति और सामाजिक विषयों पर आधारित नाट्य प्रस्तुतियां दीं। झांसी की रानी पर आधारित नाटक में छात्राओं ने वीरता और बलिदान का प्रभावशाली संदेश दिया। इसके अलावा ऑपरेशन सिंदूर और जय हरियाणा विषय पर प्रस्तुत नाटकों के माध्यम से बच्चों ने समसामयिक और राज्य की सांस्कृतिक पहचान को मंच पर जीवंत किया। सामूहिक नृत्य प्रस्तुतियों में बच्चों की ऊर्जा, तालमेल और अनुशासन देखने को मिला, जिसे दर्शकों ने तालियों के साथ सराहा। Breaking News

मुख्य अतिथि विवेक भारती ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए स्वामी विवेकानंद के विचारों पर चलने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि शिक्षा केवल किताबी ज्ञान तक सीमित नहीं होनी चाहिए, बल्कि चरित्र निर्माण, आत्मविश्वास और राष्ट्र सेवा की भावना भी विकसित करनी चाहिए। उन्होंने विद्यालय द्वारा बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए किए जा रहे प्रयासों की सराहना की और विद्यार्थियों को लक्ष्य के प्रति समर्पित रहने की प्रेरणा दी। Breaking News
विद्यालय के संस्थापक दिनेश सैनी ने अपने संबोधन में स्कूल की स्थापना से लेकर अब तक की यात्रा पर प्रकाश डाला। वहीं विद्यालय चेयरमैन राकेश ने स्कूल की शैक्षणिक, खेलकूद और सांस्कृतिक गतिविधियों की जानकारी दी और भविष्य की योजनाओं से भी अवगत कराया। कार्यक्रम के अंत में प्रतिभागी विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया और सफल आयोजन के लिए विद्यालय प्रबंधन, शिक्षकों और छात्रों के संयुक्त प्रयासों की सराहना की गई। Breaking News
















