Haryana News: गन्नौर (Gannaur) के गांव सांदल कला (Sandal Kala) से बीते 10 दिसंबर को आदित्य (Aditya) नाम का एक युवक गायब हो गया था। इसके बाद ग्रामीणों ने सुबह रोड जाम करके पुलिस प्रशासन पर कड़ी कार्रवाई न करने के आरोप लगाए थे। लेकिन अब पुलिस ने आदित्य (Aditya) का शव दिल्ली से बरामद कर लिया है। पुलिस की जांच में सामने आया है कि आदित्य (Aditya) की हत्या कर शव को मुनक नहर में फेंका गया था। शुरुआत में परिवार ने दाह-संस्कार करने से इनकार किया था, लेकिन पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों के आश्वासन के बाद दाह-संस्कार कर दिया गया है। फिलहाल पुलिस ने जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी का भरोसा दिया है।
मिली जानकारी के अनुसार गांव सांदल कला का रहने वाला 21 साल का आदित्य (Aditya) बीती 10 तारीख को अपनी रोज की ड्यूटी से घर आया था और नए मकान पर गया था, लेकिन वापस नहीं लौटा। इसके बाद परिवार और ग्रामीणों ने आज सुबह सड़क जाम कर मामले में जल्द और सख्त कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने परिवार को सूचना दी कि आदित्य (Aditya) की हत्या कर शव को मुनक नहर के पास दिल्ली में फेंका गया था और दिल्ली पुलिस (Delhi Police) ने शव बरामद कर लिया है।Haryana News
दिल्ली पुलिस (Delhi Police) ने शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया। शाम को जब शव घर पहुंचा तो परिजनों ने दाह संस्कार से इनकार कर दिया और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग उठाई। करीब दो घंटे बाद पुलिस अधिकारियों के आश्वासन पर दाह संस्कार कराया गया। परिजनों ने बताया कि कपड़ों और चेहरे से पहचान हुई है। पुलिस ने ठोस कार्रवाई का भरोसा दिया है, लेकिन परिजन सख्त कदम उठाने की मांग कर रहे हैं।
मामले में जानकारी देते हुए एसीपी गन्नौर ऋषिकांत (ACP Gannaur Rishikant) ने बताया कि आदित्य (Aditya) का शव दिल्ली से बरामद किया गया है। उसके हाथ-पैर बंधे हुए थे और माथे, हाथ और कान पर चोट के निशान भी मिले हैं। दाह संस्कार करवा दिया गया है। उन्होंने कहा कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर मामले के असली कारणों का पता लगाया जाएगा।Haryana News
















