Haryana News: सावन कृपाल रूहानी मिशन रेवाड़ी में प्रकाशोत्सव धूमधाम से मनाया

On: March 21, 2026 7:55 PM
Follow Us:
Haryana News: सावन कृपाल रूहानी मिशन रेवाड़ी में प्रकाशोत्सव धूमधाम से मनाया

रेवाड़ी: सावन कृपाल रूहानी मिशन की रेवाड़ी  (Sawan Karpal Ruhani Mission rewari ) ब्रांच राजिंदर आश्रम, दिल्ली रोड में रविवार को संत दर्शन सिंह महाराज तथा मौजूदा संत राजिंदर सिंह महाराज का प्रकाशोत्सव बड़ी श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। एक दिन पहले 6 दिसंबर को ध्यान कार्यशाला आयोजित की गई, इस मौके पर प्रशिक्षकों ने ध्यान की विधि और नियमित अभ्यास के लाभों के बारे में विस्तार से मार्गदर्शन दिया। Haryana News

 Haryana News: सावन कृपाल रूहानी मिशन रेवाड़ी में प्रकाशोत्सव धूमधाम से मनाया
Haryana News: सावन कृपाल रूहानी मिशन रेवाड़ी में प्रकाशोत्सव धूमधाम से मनाया

रक्तदान शिविर आयोजित: प्रकाशोत्सव के मुख्य कार्यक्रम में बाल सत्संग के बच्चों ने आकर्षक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं, जिनमें भक्ति गीत, समूह नृत्य और नाटक शामिल रहे। बच्चों की प्रस्तुतियों ने पूरे माहौल को आध्यात्मिक और आनंदमय बना दिया। वहीं समाज सेवा की भावना को आगे बढ़ाते हुए रक्तदान शिविर भी लगाया गया, जिसमें 40 से ज्यादा (Blood Doante camp rewari) यूनिट रक्त एकत्र हुआ। आयोजकों ने बताया कि शिविर में युवाओं और महिलाओं दोनों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। Haryana News

समाज सेवा की भावना को आगे बढ़ाते हुए रक्तदान शिविर भी लगाया गया, जिसमें 40 से ज्यादा यूनिट रक्त एकत्र हुआ।
समाज सेवा की भावना को आगे बढ़ाते हुए रक्तदान शिविर भी लगाया गया, जिसमें 40 से ज्यादा यूनिट रक्त एकत्र हुआ।

मानव सेवा के लिए किया जागरूक: सत्संग का मुख्य आकर्षण रोहतक से आए सत्संग कर्ता सतबीर सैनी रहे, जिन्होंने महापुरुषों की वाणी का सार संगत के समक्ष रखा। उन्होंने आध्यात्मिक जीवन, मानव सेवा और ध्यान के महत्व पर प्रकाश डालते हुए बताया कि ये साधन मन और रूह को शांति प्रदान करते हैं। सत्संग के दौरान 500 से अधिक श्रद्धालु मौजूद रहेSawan Karpal Ruhani Mission rewari

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now