IndiGo Flights: इंडिगो की हजार उड़ानें रद होने से देशभर में अफरा–तफरी यात्रियों का धैर्य टूटने लगा एयरपोर्ट पर भारी हंगामा

On: March 21, 2026 7:55 PM
Follow Us:
IndiGo Flights: इंडिगो की हजार उड़ानें रद होने से देशभर में अफरा–तफरी यात्रियों का धैर्य टूटने लगा एयरपोर्ट पर भारी हंगामा

IndiGo Flights: देश भर में पिछले चार दिनों में इंडिगो की हजार से अधिक उड़ाने रद हुई हैं। इससे यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। कई हवाई अड्डों पर यात्रियों की भीड़ बढ़ गई है और सूटकेस जगह–जगह भरे पड़े दिखाई दे रहे हैं। उड़ानों के रद होने के कारण लोग काफी नाराज हैं और एयरपोर्ट का माहौल तनावपूर्ण बना हुआ है।

मुंबई एयरपोर्ट पर अफरा–तफरी

मुंबई एयरपोर्ट पर भी स्थिति काफी खराब है। यहां इंडिगो की लगातार उड़ानें रद होने से यात्रियों का गुस्सा फूट पड़ा। सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें अफ्रीकी मूल की एक महिला एयरलाइन की बदइंतजामी को लेकर जोरदार हंगामा करती नजर आ रही है। वीडियो में साफ दिखाई देता है कि महिला पहले इंडिगो के काउंटर पर जाकर कर्मचारियों से जवाब मांगती है। लेकिन जब उसे कोई स्पष्ट जवाब नहीं मिलता तो वह अपना आपा खो बैठती है।

काउंटर पर चढ़कर किया विरोध

महिला का गुस्सा इतना बढ़ गया कि वह सीधे इंडिगो के काउंटर पर चढ़ गई और जोर–जोर से चिल्लाने लगी। उसके आस–पास मौजूद अन्य यात्री भी इसी तरह परेशान दिखे और वे भी अपनी–अपनी फ्लाइट की जानकारी का इंतजार कर रहे थे। यात्री व्यवस्थाओं की कमी और जवाब न मिलने से बेहद नाराज दिखे।

इंडिगो की सेवाएं चरमराईं

इंडिगो एयरलाइन की सेवाएं इस समय काफी प्रभावित हैं। पायलट और क्रू की कमी के कारण कंपनी को बड़ी संख्या में उड़ानें रद करनी पड़ रही हैं। इस वजह से हजारों यात्री परेशान हो रहे हैं और उनकी यात्रा योजनाएं बिगड़ गई हैं।

केंद्र सरकार ने दिए जांच के आदेश

मामला गंभीर होता देख केंद्र सरकार भी सक्रिय हो गई है। सरकार ने इंडिगो की उड़ानों के रद होने की स्थिति की जांच के लिए हाई–लेवल कमेटी गठित करने के आदेश दिए हैं। आने वाले दिनों में इस मामले पर विस्तृत रिपोर्ट पेश की जाएगी।

Best24News

सुनील कुमार पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 8 साल से सक्रिय है। इन्होंने दैनिक जागरण, राजस्थान पत्रिका, हरीभूमि व अमर उजाला में बतौर संवाददाता काम किया है। अब बेस्ट 24 न्यूम में बतौर फाउंडर कार्यरत हूं

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now