Indian Railways: हरियाणा के रेवाड़ी गुजरने वाले ये ट्रेन हुई रद्द, रेलवे ने बताई ये वजह

On: March 21, 2026 7:56 PM
Follow Us:

Indian Railways:  रेलवे में यात्रा करने वालों के​ लिए जरूरी सूचना है। रेवाड़ी-भिवानी रेलखंड पर स्थित किशनगढ़ बालावास रेलवे स्टेशन पर नॉन इंटरलॉकिंग कार्य किए जा रहे हैं। इसके लिए रेलवे प्रशासन ने ब्लॉक लिया है। इस वजह से रूट की कई रेल सेवाओं के संचालन पर प्रभाव पड़ेगा।

  • गाड़ी संख्या 54787 भिवानी–रेवाड़ी पैसेंजर, 21 दिसंबर को एक ट्रिप
  • गाड़ी संख्या 59632, रेवाड़ी–हिसार पैसेंजर, 20 दिसंबर को एक ट्रिप
  • गाड़ी संख्या 59631, हिसार–रेवाड़ी पैसेंजर, 21 दिसंबर को एक ट्रिप

गाड़ी संख्या 54782, रेवाड़ी–बठिंडा पैसेंजर, 21 दिसंबर 2025 को रेवाड़ी के बजाय भिवानी स्टेशन से प्रारंभ होगी। इस कार्य के चलते यह सेवा रेवाड़ी से भिवानी के मध्य आंशिक रूप से रद्द रहेगी। रेलवे ने आमजन से अपील की है वे घर से निकलने से पहले एक बार रेलवे की साइट पर जरूर चैक कर लें। Indian Railways

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now